फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi former SDM Kulbhushan Bansal arrested in accused in sexual exploitation case

हांसी यौन शोषण मामला: आरोपी HCS अधिकारी कुलभूषण बंसल गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, वायरल हुआ था वीडियो

Sat, 09 Nov 2024 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 09 Nov 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Hansi former SDM Kulbhushan Bansal arrested in accused in sexual exploitation case
पुलिस हिरासत में हांसी के पूर्व एसडीएम। - फोटो : वीडियो ग्रैब
एचसीएस अधिकारी हांसी के पूर्व एसडीएम कुलभूषण बंसल को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर लघु सचिवालय स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां डीएसपी के कार्यालय में कुछ देर तक पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर हरेंद्र कुमार ने मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही पुलिस टीम घटना स्थल का मुआयना भी करेगी।
विज्ञापन

 
डाक के माध्यम से एक शिकायत मिली शिकायत को डीएसपी हेडक्वार्टर को जांच के लिए सौंपा गया था। डीएसपी हरेंद्र ने मामले की जांच के बाद इसे सही पाया। इसके आधार पर सिविल लाइन थाना में एफआईआर नंबर 425 दर्ज की गई है। इसमें एफआईआर में एचसीएस अधिकारी कुलभूषण बंसल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर 377, 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया
एएसपी राजेश कुमार मोहन ने बताया कि इस मामले में अभी साक्ष्य जुटाए गए हैं। साक्ष्य के तौर पर एक वीडियो क्लिप मिली है। जिसकी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शिकायतकर्ता के बयान ऑन रिकॉर्ड लिए गए हैं। आरोपी एचसीएस कुलभूषण बंसल को हरियाणा सरकार की ओर से निलंबित किया जा चुका है। उनका अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में हांसी के विधायक विनोद भयाना ने भी जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।


यह था मामला
एचकेआरएन के तहत नियुक्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मी ने अनुसूचित आयोग, मानव अधिकार आयोग, डीजीपी, आईजी हिसार, एसपी हिसार, सीएम विंडो को एक शिकायत भेजी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एचसीएस अधिकारी कुलभूषण बंसल उनका यौन शोषण कर रहे हैं। सबूत के तौर पर उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी भेजी थी। 7 नवंबर को यह मामला मीडिया में आने के बाद एसडीएम एक महीने की छुट्टी पर चले गए। वीरवार देर शाम को ही प्रदेश सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। देर रात पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed