फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi: CM Flying and Food Safety Department raid on sweets store

Hansi: मिष्ठान भंडार पर CM Flying व खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, खराब मिठाइयां मिट्टी में दबाकर की नष्ट

Fri, 03 Nov 2023 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 08:53 PM IST
सार

कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों व डेयरी संचालकों के लाइसेंस चेक किए। बिना लाइसेंस वाले दुकानदार को नोटिस थमाया गया। दुकानों पर मिले खराब व एक्सपायरी डेट के सामान को नष्ट किया गया।

विज्ञापन
Hansi: CM Flying and Food Safety Department raid on sweets store
सैंपल लेते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को हांसी बस स्टैंड के सामने पेड़ा भंडार व श्रीबाला जी बीकानेर मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। पेड़ा भंडार पर कार्रवाई के दौरान पेड़े के चार सैंपल भरे। इस दौरान टीम ने श्री बाला जी बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम में मिली खराब मिठाई व खराब सामान को मिट्टी में दबाकर नष्ट किया।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते करियाना व मिठाइयों की दुकान पर छापा मारकार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बस स्टैंड के सामने दो मिष्ठान भंडारों पर बिकने वाले मिठाइयों व बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले सामान की जांच की है। पेड़ा भंडार पर पेड़ों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


वहीं बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम से मिलने वाले खराब सामान को मिट्टी में दबाया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर बजरंग व एएस आई राकेश कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खराब क्वालिटी व नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। वीरवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर व ग्रामीण एरिया में जाकर किरयाणा की दुकान, दूध डेयरी, मिठाइयों व हलवाइयों की दुकानों पर छापा मारा है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों व डेयरी संचालकों के लाइसेंस चेक किए। बिना लाइसेंस वाले दुकानदार को नोटिस थमाया गया। दुकानों पर मिले खराब व एक्सपायरी डेट के सामान को नष्ट किया गया। डेयरी से घी व पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने डडल पार्क एरिया से कार्रवाई शुरू की।


डडल पार्क के पास एक किराना की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां एक किरयाणा की दुकान पर चॉकलेट, बिस्कुट सहित कई प्रकार का किरयाणा का सामान खराब हालात में मिला। जिसको नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नष्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद सैनीपुरा गांव में हलवाई की दुकानों व रसगुल्ला प्लांट पर छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed