फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hanging electric wires collided with JCB in the field, accident averted

Hisar News: खेत में जेसीबी से टकराए लटके बिजली के तार, हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hanging electric wires collided with JCB in the field, accident averted
बरवाला। गांव राजली के खेतों में शुक्रवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब खेत में नाली बनाने का काम कर रही जेसीबी मशीन ऊपर लटक रहे बिजली के केबल से टकरा गई। टकराने से केबल टूटकर जेसीबी पर गिर गए। गनीमत रही कि चालक सतर्कता दिखाते हुए तुरंत मशीन से कूद गया और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

खेतों में मौजूद किसानों ने बताया कि खेत समतल करने का काम चल रहा था, तभी जेसीबी का ऊपरी हिस्सा खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से छू गया। खेत मालिक अजय बूरा ने बताया कि उनके खेतों से होकर गुजर रही पुरानी बिजली लाइन की स्थिति काफी खतरनाक है। खंभों के बीच दूरी ज्यादा और संख्या कम होने के कारण तार नीचे लटके रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पिछले चार वर्षों में कई बार बिजली निगम को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि खेतों में हर बार काम के दौरान हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed