{"_id":"6841130f75909a8980016c84","slug":"hail-fell-along-with-rain-in-hisar-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: हिसार में सुबह बरसात के साथ गिरे ओले, जानें आगे कैसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: हिसार में सुबह बरसात के साथ गिरे ओले, जानें आगे कैसा रहेगा माैसम
Thu, 05 Jun 2025 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Jun 2025 09:19 AM IST
सार
बारिश होने से अब किसान बाजरे की बुवाई कर सकेंगे। मौसम विभाग ने 5 जून तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। जून माह में लगातार बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
हिसार में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में गुरुवार सुबह करीब छह बजे तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। जिससे नरमा की फसल को नुकसान हुआ है। सब्जियों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पश्चिम विक्षोभ चलते हो रही बारिश का असर आज बना रहेगा। शुक्रवार से मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
नारनौल में रुक रुक कर हो रही बारिश
नारनौल सहित आसपास के क्षेत्र में रात भर से बारिश हो रही है। जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। बारिश होने से अब किसान बाजरे की बुवाई कर सकेंगे। मौसम विभाग ने 5 जून तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। जून माह में लगातार बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दे कि बुधवार रात करीब 9:00 बजे तेज हवा चलनी शुरू हो गई थी, जिसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो रुक रुक कर वीरवार सुबह तक जारी है।
विज्ञापन