खिलाड़ियों का बीमा करवाएगी हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्नास्टिक एसोसिएशन पहली बार खिलाड़ियों का नि:शुल्क बीमा करवाएगा। साथ ही स्टेट चैंपियनशिप के विजेताओं को इनाम के तौर पर नकद राशि दी जाएगी। यह कहना है एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल व प्रदेश महासचिव बिजेन्द्र लोहान का। वे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में जहां एक-एक खेल नर्सरी स्थापित की जाएगी, वहीं शेष 9 जिलों में खेल सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। सूरजपाल ने कहा कि हरियाणा में जिम्नास्टिक के खेल से संबंधित सामान की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
चेतन शर्मा होंगे ब्रांड एंबेसडर
इस दौरान विशेष रुप से पहुंचे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन खेल व खिलाड़ियों के हितों के लिए सही दिशा में प्रयास कर रही है, ओर इसके सहयोग के लिए वे प्रत्येक जिले में पहुंचकर इस खेल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान उन्होंने माना कि हरियाणा में जहां किक्रेट पिछड़ रहा है, वहीं जिम्नास्टिक के प्रति युवाओं में क्रेज बढ़ रहा है। उन्होंने हरियाणा क्रिकेट बोर्ड में लंबे समय से हो रहे गड़बड़ियों की भी व्यापक स्तर पर जांच करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने माना कि जीत के बाद जितना पैसा खिलाड़ियों को दिया जाता है। यदि उसका पांच फीसदी भी यदि पहले खिलाड़ियों को दे दिया जाए तो खेल की दिशा व दशा ही बदल जाएगी।
11 सितंबर से होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
जिला कोच विनोद कुमार के अनुसार 11 व 12 सितंबर को महाबीर स्टेडियम में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले के दो सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।