{"_id":"6a2a1dddd28858d6b3031113","slug":"gym-owner-shot-dead-in-hansi-of-haryana-news-in-hindi-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हांसी में जिम संचालक की हत्या: सुबह-सुबह कत्ल, बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में जिम संचालक की हत्या: सुबह-सुबह कत्ल, बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर मार डाला
Thu, 11 Jun 2026 12:15 PM IST
Sharukh Khan
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:15 PM IST
सार
हांसी जिले में गुरुवार की सुबह जिम संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। फव्वारा चौक के नजदीक अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक जिम संचालक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है।
घटना के समय जिम संचालक कपिल चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन
युवती छर्रे लगने से घायल
फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नामक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
वहीं, एसपी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। एसपी ने कहा कि हरि बॉक्सर के एंगल के आधार पर छानबीन की जा रही है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष, गहन एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। एसपी ने सीन ऑफ क्राइम टीम को घटनास्थल से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने के निर्देश दिए।