{"_id":"669209f6700d78f9c400b07f","slug":"gurugram-stf-arrested-kala-khairampuriya-from-thailand-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गुरुग्राम एसटीएफ ने काला खैरमपुरिया को किया गिरफ्तार, हिसार में महिंद्रा शोरूम पर करवाई थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गुरुग्राम एसटीएफ ने काला खैरमपुरिया को किया गिरफ्तार, हिसार में महिंद्रा शोरूम पर करवाई थी फायरिंग
Sat, 13 Jul 2024 03:56 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:56 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस ने काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पिछले 8 साल से काला खैरमपुरिया देश से बाहर था। काला खैरमपुरिया गैंग के गुर्गों ने हिसार के महिंद्रा शोरूम में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए 35 राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
काला खैरमपुरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम एसटीएफ ने काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम एसटीएफ काला खैरमपुरिया को थाइलैंड से गिरफ्तार कर के लाई है। काला खैरमपुरिया ने भाऊ गैंग के गुर्गाें के जरिए हिसार में 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा दो व्यापारियों से दो दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पिछले 8 साल से काला खैरमपुरिया देश से बाहर था। उसकी लास्ट लोकेशन पुर्तगाल बताई जा रही थी। वहां से बैठकर हरियाणा में अपराध को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
काला खैरमपुरिया गैंग के गुर्गे पिछले कई साल से हरियाणा में दशहत फैला रहे थे। जिसमें हिसार में पिछले साल गांव खरड़ में शराब ठेकेदार केसी का मर्डर किया गया था मर्डर के बाद काला खैरमपुरिया के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। अब 24 जून को हिसार में महिंद्रा शोरूम में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए 35 राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके बाद बाइक सवार तीनों शूटर फरार हो गए थे। 25 जून को ही दो व्यापारी किट्टू बंसल तथा मनीष से दो दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इन तीनों मामलों में काला खैरमपुरिया का नाम आया था। काला खैरमपुरिया पर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में 24 से अधिक केस दर्ज हैं।