फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guru Ravidas gave the message of unity and brotherhood

Hisar News: गुरु रविदास ने दिया एकता व भाईचारे का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas gave the message of unity and brotherhood
 रविदास छात्रावास में रविदास जन्म महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोग। 
हिसार। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महासभा, डॉ. बीआर आंबेडकर सभा के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ गुरु रविदास भवन एवं छात्रावास में मनाया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश ने कहा कि गुरु रविदास ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। संसद में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया गया, उसके बाद माफी तक मांगने को तैयार नहीं हुए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल ने समाज से गुरु रविदास के “बेगमपुरा” संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के तीन मूल मंत्र – “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आदमपुर के विधायक चंद्र प्रकाश ने कहा कि इस समाज ने हमेशा निस्वार्थ सेवा, ईमानदारी और तरक्की की राह अपनाई है। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सामाजिक एकता पर बल दिया। डॉ. बीआर आंबेडकर सभा के प्रधान रघुबीर सिंह सुंडा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जोगिंदर म्यूजिक ग्रुप ने गुरु रविदास की वाणी पर सुंदर भजन और प्रस्तुतियां दीं। महासभा के प्रधान एसपी चालिया ने बताया कि सेक्टर-33 में कन्या छात्रावास शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर डॉ. मनोज, राजकुमार मुवाल, सुशील महिपाल, सुरेश चौहान, राजाराम, सतबीर सभरवाल, चतर सिंह मेघवाल, महावीर निंबड़िया, फकीरचंद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed