फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gurdeep alias Gitta, the henchman of Lawrence Bishnoi gang, Muktsar caught by CIA

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गुरदीप उर्फ गीट्टा चढ़ा मुक्तसर सीआईए के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gurdeep alias Gitta, the henchman of Lawrence Bishnoi gang, Muktsar caught by CIA
ओढां (सिरसा)। क्षेत्र के गांव किंगरे निवासी गुरदीप उर्फ गीट्टा तीन अवैध पिस्तौल व एक मैगजीन सहित मुक्तसर (पंजाब) सीआईए पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गीट्टा की गिरफ्तारी की सूचना के बाद ओढां पुलिस व खुफिया तंत्र विभाग ने आरोपियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। गीट्टा पर आरोप है कि उसका गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ की गैंग से संबंध हैं। गीट्टा के खिलाफ पंजाब के लंबी थाना में 307 का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे इसी मामले में गिरफ्तार किया है। इस मुकदमे में गीट्टा के अलावा उसके दो और साथी गगनदीप उर्फ गग्गी व गुरप्रीत उर्फ गोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

गीट्टा की गिरफ्तारी की सूचना के बाद ओढां पुलिस व खुफिया तंत्र विभाग ने आरोपियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपी गीट्टा के खिलाफ हरियाणा व पंजाब में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें ओढां थाना मेें भी कई मुकदमे शामिल हैं। सामने आया है कि पंजाब पुलिस की पूछताछ में गीट्टा ने बताया है कि वह उक्त हथियार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व मनप्रीत उर्फ मन्ना के कहने पर लेकर आया था। इससे पहले भी वह कई हथियार लाकर गैंगस्टर को मुहैया करवा चुका है। पंजाब पुलिस ने गीट्टा की गिरफ्तारी के बाद उसका आपराधिक व राजस्व रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। गीट्टा के साथ-साथ उसके दो और साथियों गगनदीप उर्फ गग्गी व गुरप्रीत उर्फ गोपी के खिलाफ भी हरियाणा व पंजाब में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पंजाब पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इस मामले की पंजाब के आईजी प्रदीप कुमार ने वहां पर प्रेस वार्ता में पुष्टि करते हुए कहा है कि गुरदीप उर्फ गीट्टा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। उसके दो और साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने आरोपी गीट्टा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जो भी कार्रवाई है वह पंजाब पुलिस कर रही है। आरोपी के खिलाफ ओढां थाना में चार मुकदमे दर्ज हैं. जिसमें वह जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण सिंह, थाना प्रभारी, ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed