Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gulal was blown in celebration of victory

Hisar News: जीत के जश्न में उड़ा गुलाल, समर्थक नाचे और मचाया धमाल

Wed, 09 Oct 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 09 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Gulal was blown in celebration of victory
सुरेश सहारण
विज्ञापन

हिसार। रुझान आने के साथ ही नाचते-गाते समर्थक। परिणाम की घोषणा होने के साथ ही विजेता प्रत्याशियों के स्वागत में फूल और गुलाल लेकर खड़े कार्यकर्ता। डीजे की धुन पर झूमते युवा और जिंदाबाद के नारे। कुछ ऐसा ही माहौल नजर आया महाबीर स्टेडियम के बाहर। जिले की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना यहीं हुई। ऐसे में सभी प्रत्याशियों के समर्थक यहां जुट गए थे।
सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के घंटे भर बाद रुझान आने लगे। जिन प्रत्याशियों को बढ़त मिल रही थी, उनके समर्थकों ने ढोल और डीजे बजाने शुरू कर दिए। जीत के नारे लगने लगे, वहीं जिनके प्रत्याशी पिछड़ रहे थे, वे मायूस नजर आए। चरणवार नतीजे आने के साथ ही आगे चल रहे उम्मीदवारों के समर्थकों का जोश बढ़ता गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल के समर्थकों ने जमकर गुलाल उड़ाया और पटाखे फोड़े। देर शाम तक विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों जश्न मनाना जारी रहा। उधर, जीते के साथ ही प्रत्याशियों के घरों पर मिठाइयां बंटने लगीं।
विज्ञापन

भव्य और चंद्रप्रकाश के समर्थन आए आमने-सामने, पुलिस ने संभाला
दोपहर बाद आदमपुर विधानसभा सीट का परिणाम आया तो माहौल गर्म हो गया। कभी कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश तो कभी भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई की जीत की खबरे आ रहीं थीं। ऐसे में दोनों के समर्थक मधुबन पार्क के सामने एकत्रित हो गए। माहौल बिगड़ने की आशंका में पुलिस प्रशासन ने मौक पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़ने वाली गाड़ी को भी तैनात किया। करीब ढाई घंटे तक तनाव का माहौल बना रहा। एक तरफ से डीजे बज रहा था तो दूसरे तरफ से ढोल। परिणाम आने पर कभी डीजे बंद हो जाता तो कभी ढोल। आखिरकार पांच बजकर 50 मिनट पर महाबीर स्टेडियम से कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे भव्य बिश्नोई के साथ एचएयू के एक नंबर गेट से निकले क्योंकि मधुबन पार्क के सामने भव्य के समर्थक मौजूद थे। उनके जाने के बाद समर्थक भी चले गए। इसके बाद चंदप्रकाश के समर्थकों ने पटाखे बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले हांसी विधायक निकले
बेशक दोपहर 12 बजे निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल के जीत का जश्न मना हो , लेकिन सबसे पहले हांसी के भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना जीतकर स्टेडियम से बाहर निकलकर मधुबन पार्क के पास अपने समर्थकों के बीच पहुंचे। यहां समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इसके बाद वह काफिले के साथ हांसी के लिए निकले। करीब 2:50 बजे सावित्री जिंदल बेटे व सांसद नवीन जिंदल के साथ महाबीर स्टेडियम पहुंची। कुछ देर बाद नवीन जिंदल वापस चले गए। उनके जाने के बाद सावित्री जिंदल अपने समर्थकों के बीच पहुंची और काफिले के साथ जिंदल हाउस पहुंची। इस दौरान जगह है फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
ढाई घंटे जस्सी का इंतजार करते रहे समर्थक
नारनौंद हलके में दोपहर तक जस्सी पेटवाड़ 10,000 से अधिक मतों से आगे थे। यह देख उनके समर्थकों ने मधुबन पार्क के पास ढोल पर नाचना शुरू कर दिया। रंग उड़ाते रहे। करीब ढाई घंटे तक ऐसा ही चलता रहा। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद जस्सी पेटवा़ड शाम 4:15 बजे समर्थकों के बीच पहुंचे। समर्थक उनकी गाड़ी के सामने डीजे बजाते हुए जा रहे थे। उनके काफिले के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रही। करीब 4:23 बजे भाजपा प्रत्याशी और बरवाला सीट से जीते रणबीर गंगवा का काफिला निकला। इसके बाद उकलाना सीट से विजेता कांग्रेस प्रत्याशी नरेश सेलवाल और 5:55 बजे नलवा विधानसभा सीट से जीते रणधीर पनिहार अपने समर्थकों के साथ निकले।

भव्य व चंद्रप्रकाश का कोट

मैं आदमपुर की जनता का आभारी हूं। चौधरी भजनलाल का परिवार मेरे लिए आदरणीय है। सामाजिक दायरा अलग होता है राजनीति अलग। आदमपुर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। अपने आदमपुर में लोगों को उम्मीदों को पूरा करेंगे। विपक्ष में रह कर भी पूरी आवाज उठाएंगे। अपने क्षेत्र के लिए पूरा काम करेंगे। जनता के बीच रह कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। - चंद्रप्रकाश, नवनिर्वाचित विधायक आदमपुर।






मैं आदमपुर की जनता आभार जताता हूं। आदमपुर हमेशा परिवार रहेगा। पिछले दो साल विधायक रहते हुए जनसेवा करने का पूरा प्रयास किया। ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करते रहेंगे। पहले भी सेवा करते रहे अब भी सेवा करते रहेंगे। भगवान से आदमपुर की तरक्की के लिए हमेशा प्रार्थना करता रहूंगा। आदमपुर के हर एक मतदाता, कार्यकर्ता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। बेहद शांतिपूवर्क तरीके से चुनाव कराने के लिए भी जनता का आभार। आदमपुर की सेवा करने के लिए किसी पद की जरूरत नहीं है। - भव्य बिश्नोई, भाजपा प्रत्याशी, आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed