फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gujavi gets ranked in 301 to 350 rank band in Times Higher Education rankings

टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में गुजवि को 301 से 350 रैंक बैंड में मिला स्थान

Thu, 11 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gujavi gets ranked in 301 to 350 rank band in Times Higher Education rankings
गुजवि का मुख्य द्वार। - फोटो : Hisar
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) को टाइम्स हायर एजुकेशन एमरजिंग इकनॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में 301 से 350 रैंक बैंड में स्थान मिला है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि यह रैंकिंग पांच मापदंडों पर आधारित थी, जिसमें से टीचिंग और रिसर्च का 30-30 प्रतिशत और साइटेशन का 20 प्रतिशत मूल्यांकन निर्धारित था। इसके अतिरिक्त इंटरनेशनल आउटलुक और औद्योगिक आय का 10-10 प्रतिशत मूल्यांकन था। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि एमरजिंग इकनॉमीज यूनिवर्सिटी की रैंकिंग सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाती है।
लंदन स्टॉक एक्सचेंज द्वारा वर्गीकृत विवि लेते हैं भाग
द टाइम्स हायर एजुकेशन एमरजिंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में केवल वे ही संस्थान भाग ले सकते हैं जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज के एफटीएसई ग्रुप द्वारा ‘एडवांसड एमरजिंग’, ‘सेकेंडरी एमरजिंग’ या फ्रंटियर के रूप में वर्गीकृत हैं। यह अति प्रतिष्ठित सर्वे नवंबर 2019 और फरवरी 2020 के बीच किया गया था। कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय का एच-इंडेक्स 89 है, जो कि क्षेत्र में सर्वाधिक है और स्कोपस साइटेशन 50 हजार के लगभग हैं, इन्होंने अन्य मापदंडों के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

रैंकिंग में 500 अंकों का हुआ सुधार -
इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल ने बताया कि द टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में विश्वविद्यालय ने पहले भी 801 से 1000 रैंक बैंड में स्थान हासिल किया है। इस बार विवि की रैंकिंग में 500 अंकों का सुधार हुआ है। इस रैंकिंग में विश्वविद्यालय को ओवर ऑल कैटेगरी 25.1 से 30.1 स्कोर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed