Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guitar and duck shaped firecrackers are proving attractive

Hisar News: लुभा रहे गिटार-बतख पटाखे, अनार की भी मांग

Sat, 07 Nov 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 07 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Guitar and duck shaped firecrackers are proving attractive
शहीद स्टेडियम में पटाखों के स्टॉल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
हांसी। दीपावली की रौनक के साथ बाजारों में आतिशबाजी का उत्साह भी बढ़ने लगा है। शहर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पटाखों की 30 स्टॉल सजाई गई हैं। 10 रुपये से लेकर 9500 रुपये तक की कीमत के पटाखे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को छोटी दिवाली पर बच्चों और अभिभावकों की भीड़ खरीदारी के लिए पहुंची। प्रशासन ने इस बार दुकानदारों को केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दी है।
स्टॉलों पर बच्चों के लिए 10 से 50 रुपये तक की फुलझड़ी, चकरी और छोटे पटाखे उपलब्ध हैं। बड़े पैकेट और विशेष रोशनी वाले पटाखों की कीमत हजारों रुपये तक है। रंगीन अनार, मल्टीकलर अनार, गिटार-बतख पटाखा, फ्लावर पॉट, कलर कोन, पेंसिल अनार और स्पार्कल फुलझड़ी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जमीन चक्कर, बिजली चकरी, रंगीन पेंसिल, इको-फ्रेंडली फुलझड़ी, स्टार अनार, गोल्डन अनार और सिल्वर अनार की भी कई वैरायटी उपलब्ध हैं।
दुकानदारों के अनुसार, इस बार बच्चों के लिए आकर्षक डिजाइन और रंगीन रोशनी वाले पटाखों की मांग अधिक है। अभिभावक भी बच्चों के साथ पहुंचकर उनकी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। छोटी दिवाली पर शुरू हुई रौनक के बाद दुकानदारों को मुख्य त्योहार पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए दमकल और एंबुलेंस तैनात:
पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है। एसडीएम राजेश खोथ ने स्टॉलों का कई बार निरीक्षण कर दुकानदारों को नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित पटाखे नहीं बेचने के निर्देश दिए। स्टॉलों के नजदीक दमकल विभाग की एक गाड़ी, पुलिस कर्मचारी और एंबुलेंस तैनात की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी भी की जा रही है।

:::::::::::
शहीद स्टेडियम में पटाखों की बिक्री के लिए 30 स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है। दुकानदारों को केवल ग्रीन पटाखे बेचने के निर्देश हैं। सुरक्षा के लिए दमकल गाड़ी, पुलिस कर्मचारी और एंबुलेंस तैनात की गई है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश खोथ, एसडीएम, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed