फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GRP reached the murder accused after examining 154 CCTV cameras and 2 thousand hours of recording in 19 days

Hisar News: 19 दिन में 154 सीसीटीवी कैमरे, 2 हजार घंटे की रिकॉर्डिंग खंगाल हत्यारोपी तक पहुंची जीआरपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
GRP reached the murder accused after examining 154 CCTV cameras and 2 thousand hours of recording in 19 days
हिसार। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 2 अगस्त को हिसार-सिरसा रेलवे ट्रेक की शंटिंग लाइन पर मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए वीरवार को रोहतक जिले के गांव टिटौली निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथी यूपी के गाजियाबाद निवासी अरुण को तलाश की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए जीआरपी ने 154 सीसीटीवी कैमरों की करीब 2 हजार घंटे की रिकॉर्डिंग खंगाली। ताज्जुब है कि आरोपियों को ही पता नहीं है कि उन्होंने जिस व्यक्ति की हत्या कर शव ट्रैक पर बांध दिया था, वो कौन था। ऐसे में मृतक की पहचान अभी भी जीआरपी के लिए पहेली बनी है।
विज्ञापन

जीआरपी के डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि हिसार-सिरसा रेलवे ट्रैक की शंटिंग लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। उसके सिर पर हमला करने के बाद तौलिये से गला दबाकर हत्या की गई थी। शव को भी ट्रेक से बांधा हुआ था। मृतक के शरीर पर बहुत कम कपड़े थे। उसकी पहचान का कोई दस्तावेज मौके पर नहीं मिला। ऐसे में उसकी पहचान और हत्यारों तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुजेट से मिला सुराग
डीएसपी ने बताया कि वारदात सुलझाने के लिए 154 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति को हाथ बांधकर ले जात हुए दिखाई दिए। इसके बाद दो लोग वापस आते हैं। दोनों संदिग्धों की पहचान होने के बाद एक आरोपी रविंद्र को हिसार में डबल फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या को दुर्घटना का रूप देना चाहते थे
डीएसपी ने बताया कि रविंद्र, अरुण और जिसकी हत्या की गई, तीनों लोग लुधियाना से हिसार तक एक ही रेलगाड़ी में सवार होकर आए थे। जिस व्यक्ति की हत्या की गई वह नीचे की बर्थ पर सोया था। रविंद्र का मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा था। जब वह उठा तो देखा कि फोन गायब था और निचली बर्थ पर सोया यात्री भी नहीं था। रविंद्र और अरुण को शक हुआ कि फोन उसी यात्री ने चोरी कर लिया। दोनों ने हिसार स्टेशन पर उस व्यक्ति को ढूंढ़ लिया और उसके हाथ बांधकर शंटिंग लाइन के अंतिम छोर पर पहुंचे। वहां उससे फोन के बार में पूछताछ की, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया और फिर तौलिये से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए दोनों ने उसके ऊपरी हिस्से को शंटिंग ट्रैक से बांध दिया। उनका अनुमान था कि इस लाइन पर ट्रेन आएगी तो यह कट जाएगा, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि यह शंटिंग लाइन है, जिस पर नियमित गाड़ियां नहीं आती। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों रेल में चढ़कर आगे के लिए रवाना हो गए।
घुमंतू परिवारों से जुड़े हैं
डीएसपी के मुताबिक मृतक और दोनों आरोपी घुमंतू परिवारों से जुड़े हैं। घटना के समय तीनों के नशे में होने की आशंका है। रेलवे स्टेशन पर साधु वेश में रह रहे एक व्यक्ति ने रविंद्र की फोटो को पहचाना था। उसके खिलाफ चोरी का एक केस दर्ज है।

रेलवे परिसर में बढ़ेगी सुरक्षा
डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि रेलवे परिसर में सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। झाड़ियों को काटकर सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी भवन स्वामियों से अपने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सिर्फ शटर तक सीमित रखने के बजाय शटर के साथ सामने की सड़क तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed