फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   group rape after kidnap with hisar's Girl

युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 26 Feb 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
group rape after kidnap with hisar's Girl
हिसार। जिले के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद आरोपी उसे पटियाला ले गए और वहां होटल में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी नागरिक अस्पताल पहुंची और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में पीड़िता बयान दर्ज करने में जुटी रही।
विज्ञापन

वहीं मौके पर पीड़िता के गांव से करीब 50 लोग भी मौजूद रहे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती 23 फरवरी को दिन में अपने चाचा के घर साइकिल पर सवार होकर जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि उस दौरान चार युवक वहां से उसे गाड़ी में अगवा कर फतेहाबाद ले गए और वहां से पटियाला के एक होटल में ले गए। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसको बंधक बनाकर और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच वीरवार को वह होटल से मौका पाकर भागी और पास में ही स्थित एक कॉलेज में चली गई। वहां कॉलेज स्टाफ ने उसकी मदद से उसने अपने परिजनों को फोन पर सूचित किया। जिसके बाद परिजन उसे वहां से वीरवार शाम को अपने घर लाए। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed