{"_id":"6677672cacfd6f50cb0c9bb4","slug":"green-trees-will-be-saved-in-the-town-park-hisar-news-c-21-hsr1020-407369-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टाउन पार्क में हरे पेड़ों को बचाया जाएगा, समय से पहले पूरा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टाउन पार्क में हरे पेड़ों को बचाया जाएगा, समय से पहले पूरा करेंगे
Sun, 23 Jun 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
हिसार में पार्क का निरीक्षण करते डीसी व निगम आयुक्त प्रदीप दहिया।
हिसार। उपायुक्त एवं निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने शनिवार को टाउन पार्क टाउन पार्क के नवीनीकरण के कार्य का अधिकारियों व टाउन पार्क वेलफेयर समिति के सदस्यों के साथ निरीक्षण किया। उपायुक्त एवं निगमायुक्त ने कहा कि जितना हो सकेगा उतने ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को बचाया जाएगा। निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने समिति को बताया कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह टाउन पार्क प्रदेश का सबसे सुंदर पार्क होगा। जिसकी तुलना देश के सुंदर पार्काे में भी होगी। उन्होंने कहा कि पार्क को तय समय से पहले पूरा कराएंगे।
उन्होंने बताया कि टाउन पार्क में आकर्षक एंट्री गेट, फाउंटेन, क्लर लाइट्स, झील, ओपन एयर थियेटर, योग कॉर्नर, पार्किंग स्थल सहित ग्रीनरी, पानी व आमजन की जरूरत के मुताबिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएंगा। उन्होंने बताया कि इसके नवनिर्माण के पश्चात यह स्थान एक पर्यटक स्थल के रूप में अलग पहचान होगी।
इस दौरान टाउन पार्क वेलफेयर समिति के सदस्यों ने उपायुक्त एवं निगमायुक्त ने कहा कि इस पार्क में हरे पेड़ों को न उखाड़ा जाए। जिस पर उपायुक्त एवं निगमायुक्त ने कहा कि जितना हो सकेगा उतने ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को बचाया जाएगा। इस दौरान पानी की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त एवं निगमायुक्त ने बंद पड़े नल को तुरंत प्रभाव से चालू करवाने के आदेश दिए। इस दौरान उप निगम आयुक्त विरेंद्र सहारण, एमई संदीप बैनीवाल, जेई प्रवीन चौहान, पूर्व पार्षद प्रीतम सैनी, डॉ. रमेश पूनिया, रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर बलवंत बूरा सहित अन्य मौजूद रहे।