फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Grandma I am sleeping, tomorrow I have to go to school, indu who said to wake up early, slept forever

दादी मैं सो रही हूं, कल स्कूल जाना है, जल्दी उठा देना कहने वाली इंदु सदा के लिए सोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Grandma I am sleeping, tomorrow I have to go to school, indu who said to wake up early, slept forever
इंदु फाइल फोटो - फोटो : Hisar
हिसार। दादी मुझे कल स्कूल जाना है, इसलिए सुबह जल्दी उठा देना। मैंने अपना बस्ता भी तैयार कर लिया है। दादा-दादी को यह बात कहकर सोई 9 साल की इंदु सरकारी तंत्र और आर्थिक तंगी के चलते मकान की मरम्मत न करा पाने से हुई हादसे से हमेशा के लिए सो गई। वीरवार रात बारिश से ढंढूर गांव में एक मकान गिर गया। इसमें बच्ची और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि बच्ची के दादा के पैर में फेक्चर आया है।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब 12 बजे तक पूरा परिवार आंगन में सोया था। तभी मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी होने पर परिवार का मुखिया भीम, उसकी पत्नी 40 वर्षीय रानी और गोद ली पोती इंदु उठकर कमरे में जाकर सो गए। भीम का मकान कच्चा और काफी पुराना है। मकान की छत जर्जर हालत में थी। परिवार को कमरे में गए 15 मिनट ही हुए थे कि छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे रानी व इंदु दब गई जबकि भीम के ऊपर कड़ियां गिरीं। इस दौरान शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रानी और इंदु को मृत घोषित कर दिया। हादसे में भीम की एक टांग टूट गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सदर थाना हिसार पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। भीम आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। मजदूरी करके अपने परिवार का लालन-पालन करता है।
विज्ञापन

भीम की नहीं थी कोई संतान, पोती इंदु को लिया था गोद
पीड़ित भीम ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है। उसने अपनी बहन के बेटे चंद्र की बेटी इंदु को सामाजिक तौर पर गोद लिया था। भीम की बहन गुड्डी देवी भी ढंढूर गांव में उनके पड़ोस में ही रहती है। करीब 9 वर्षीय इंदु अब भीम के परिवार के साथ ही रह रही थी। इंदु तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अश्वीर नैन ने दिया आश्वासन
ढंढूर गांव के पूर्व सरपंच विकास शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक मुआवजा दिलाया जाएगा। शुक्रवार को हिसार के एसडीएम अश्वीर नैन गांव में मौके पर आए थे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर आश्वासन दिया कि परिवार की सहायता की जाएगी।

अगर मिल जाता सरकारी योजना का लाभ तो नहीं उजड़ता परिवार
मकान मालिक भीम ने बताया कि वह कई सालों से पक्का मकान बनाने के सरकारी योजना के फार्म भर रहा है। लेकिन उसको अभी तक पक्का मकान बनाने संबंधित रुपये मिलने वाली किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया। भीम ने बताया कि इस प्रकार की योजना का लाभ लेने के लिए वह कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट चुका है। उनका मकान कच्चा ही रह गया। हिसार नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन भीम ने बताया कि अगर हमारा मकान पक्का होता तो ये दर्दनाक हादसा नहीं होता व हमारा परिवार नहीं उजड़ता।

रानी का फाइल फोटो ।

रानी का फाइल फोटो ।- फोटो : Hisar

ढ़ंढूर गांव में ढही हुई घर की छत, इस  कमरे में सोया था परिवार। संवाद

ढ़ंढूर गांव में ढही हुई घर की छत, इस कमरे में सोया था परिवार। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed