फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Grain Shopkeeper's Son injured for Grain

राशन के लिए डिपो संचालक के बेटे को चाकू घोंपा, घर पर पथराव

Sun, 26 Mar 2017 12:23 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 26 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Grain Shopkeeper's Son injured for Grain
Injured person
टिब्बा दानाशेर में नवभारत स्कूल के पास राशन न देने का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने डिपो संचालक के बेटे को चाकू घोंप दिया। करीब आधा दर्जन हमलावरों ने राशन डिपो संचालक के घर पर पथराव कर दिया। हमले में नंबरदार मधुबाला के हाथ पर भी चाकू लगा है और उनके बेटे का सिर फूट गया। चाकू लगने से घायल हितेश व सिर में चोट लगने से घायल हुए सुमित को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हितेश को गंभीर हालात में रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

हितेश के दादा लक्ष्मण ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला डिपो पर आई। डिपो पर सुमित के पिता नरेंद्र थे। उन्होंने पूछा कि राशन कब बांटेगा। नरेंद्र ने कहा कि एक दो दिन में दाल आने वाली है उसके बाद बांटा जाएगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर महिला आगबबूला हो गई और गाली गलौच करते हुए वहां से निकल गई। महिला के साथ एक युवक भी था। उसने भी गालियां निकालीं और वहां से चले गए। करीब पांच मिनट बाद महिला कुछ युवकों को साथ लेकर आ गई। उन्होंने आते ही घर पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में बीच बचाव के लिए नरेंद्र का बेटा सुमित व चचेरा भाई हितेश आए तो युवकों ने हितेश के पेट में चाकू घोंप दिया और सुमित के सिर पर पत्थर दे मारा। उन्होंने नंबरदार मधुबाला पर भी चाकू से वार किया। चाकू मधुबाला के हाथ पर लगा।
विज्ञापन


महिला को मौके पर पकड़ पुलिस को सौंपा
हमलावरों को डिपो पर लेकर आने वाली महिला संतोष को हितेश के परिजनों ने पकड़ लिया। उन्होंने महिला को वहीं बैठा लिया और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की और उसे घर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन को लेकर दूसरी बार वारदात
राशन को लेकर शहर में यह दूसरी बार वारदात हुई है। इससे कुछ माह पहले भी इसी एरिया में एक डिपो संचालक पर राशन न देने को लेकर चाकू से हमला हुआ था। विवाद बायोमीट्रिक मशीन को लेकर हुआ। हमलावर का कहना था कि डिपो संचालक बार बार चक्कर कटवा रहा है। गुस्से में उसने डिपो संचालक को चाकू घोंप दिया था।


इन पर लगाया आरोप
परिजनों ने महिला संतोष, प्रदीप, राहुल व कालिया पर आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना एसएचओ कृष्णलाल भी पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। घायल से मिलने के लिए भी वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों को उन्होंने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed