{"_id":"68939d7edec5ecd994042d98","slug":"government-should-form-sewing-and-embroidery-welfare-board-in-all-states-satveer-verma-hisar-news-c-21-hsr1020-682518-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी राज्यों में सिलाई-कढ़ाई कल्याण बोर्ड का गठन करे सरकार : सतवीर वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी राज्यों में सिलाई-कढ़ाई कल्याण बोर्ड का गठन करे सरकार : सतवीर वर्मा
विज्ञापन
अखिल भारतीय नामदेव महासभा दर्जी की संगोष्ठी का शुभारंभ करते हरियाणा नामदेव समाज के अध्यक्ष एवं
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय नामदेव महासभा की ओर से नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित की गई। इसमें नामदेव सभा हरियाणा के अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने केंद्र सरकार से सभी राज्यों में सिलाई-कढ़ाई कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की। इस संगोष्ठी में भारत के विभिन्न प्रदेशों से नामदेव समाज के प्रबुद्ध सदस्यों ने भाग लिया। हिसार से भी नामदेव सभा के प्रतिनिधियों ने इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया। उन्होंने हिंदू दर्जी समाज की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्थिति पर भविष्य की दिशा तय करने के लिए कई सुझाव दिए। वर्मा ने कहा कि देश में नामदेव समाज दर्जी, टॉक, सिंपी, रोहिल्ला, छीपी आदि घटकों के साथ रूप में जाना जाता है। जनसंख्या हिसाब से पूरे देश में यह समाज कुल आबादी का करीब छह प्रतिशत है लेकिन राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक रूप से अब भी पिछड़ा है। संगोष्ठी में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में केएल नामदेव, डॉ. अर्चना रोहिल्ला, डॉ. तुलसीराम, डॉ. रामनिवास, केसी नामदेव, योगेश अग्रवाल, राम सोपरा, दलवीर जाखल आदि सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।
इस मौके पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य मयंक कानूगो, सिलाई कढ़ाई कला बोर्ड मध्य प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव, बाल अधिकार आयोग हरियाणा के पूर्व सदस्य सुनील वर्मा, नजफगढ़ दिल्ली सभा के अध्यक्ष दयानंद रोहिल्ला, ज्ञानी राम सिरोहा आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य मयंक कानूगो, सिलाई कढ़ाई कला बोर्ड मध्य प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव, बाल अधिकार आयोग हरियाणा के पूर्व सदस्य सुनील वर्मा, नजफगढ़ दिल्ली सभा के अध्यक्ष दयानंद रोहिल्ला, ज्ञानी राम सिरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन