{"_id":"61d1d5265f4cf85a6f77523f","slug":"government-master-accused-of-cheating-of-16-lakhs-sent-to-jail-50-thousand-recovered-hisar-news-hsr6210495155","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख की ठगी के आरोपी सरकारी मास्टर को भेजा जेल, 50 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख की ठगी के आरोपी सरकारी मास्टर को भेजा जेल, 50 हजार बरामद
विज्ञापन
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने 16 लाख की ठगी के मामले में कोलकाता से गिरफ्तार किए सरकारी शिक्षक रोशन कुमार को तीन दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
साइबर थाना से जांचकर्ता नरेंद्र ने बताया कि आरोपी रोशन से पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपित ने रिमांड अवधि में बताया कि उसने काल करने के ठगी गई राशि में से कुल 10 प्रतिशत लिए थे, 10 प्रतिशत के हिसाब से उसे 1.60 लाख रुपये मिले थे, इनमें से उसने एक लाख रुपये अपने मामा राजू के पास छुपाए है, जबकि 10 हजार रुपये उसने खर्च कर दिए। पूछताछ में आरोपी रोशन ने बताया कि उसने हिसार निवासी सोमबीर के साथ भी 50 हजार रुपये की ठगी की हुई है। सोमबीर को बुलाकर मामले के बारे में जानकारी ली गई है।
मामले में बास निवासी मनीष कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। मनीष ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नीट की तैयारी कर रहा है। कोविड के कारण उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसने बताया था कि उसने नौकरी के लिए एक विज्ञापन देखा था। उसने काल की तो उसके पास अमित की काल आई थी। पीड़ित ने बताया था कि उसे काल कर कभी जीएसटी चार्ज तो कभी अन्य खर्चे बताकर उससे करीब 16 लाख रुपये ठगे थे।