फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government is unlikely to come due to change of president, Congress should take chances to replace Hooda: Krishna Bedi

अध्यक्ष बदलने से सरकार आने की संभावना नहीं, हुड्डा को बदलने का चांस ले कांग्रेस : कृष्ण बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Government is unlikely to come due to change of president, Congress should take chances to replace Hooda: Krishna Bedi
पंचायत भवन में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज मुद्दा विहीन, नेतृत्व विहीन और नीति विहीन होकर रह गई है। कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था को धता बताकर अपने मोहरे फीट करने का काम कर रही है। वोट के चक्कर में कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ भी जाने में गुरेज नहीं कर रही।
शुक्रवार को बेदी सिरसा के पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री की 29 मई को प्रस्तावित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी की समीक्षा बैठक की। कृष्ण बेेदी ने कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार हर प्रदेश में मुद्दों से भटक रही है। उसको देखते हुए वोट के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार है। इससे स्पष्ट है कि दूर-दूर तक कांग्रेस का अस्तित्व नजर नहीं आ रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस ने जो बदलाव किए हैं, इनमें कई प्रदेश अध्यक्ष एक के बाद एक बदल दिए गए। इस बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की है। अध्यक्ष के बदलने से सरकार आने की संभावना नजर नहीं आती है। कृष्ण बेदी ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि पार्टी को एक चांस हुड्डा को भी बदलने का ले लेना चाहिए।
विज्ञापन

चुनावों को लेकर तैयार रहती है भाजपा
भाजपा नेता कृष्ण बेदी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनावों को लेकर हमेशा भाजपा तैयार रहती है। पंचायत चुनाव और निकाय चुनावों को लेकर भी हम पूरी तरह से तैयार हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के सवाल पर उन्होंने इसे कांग्रेस का फेलियर बताया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य राज्यों में जहां चुनाव हुए, वहां आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला। भाजपा लोगों के दिल और दिमाग में है। इसलिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाले नेता जो दूसरे दलों को छोड़कर जा रहे हैं और भविष्य तलाश रहे हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं है। जनता उन्हें पहले ही परख चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुकी हुई विकास योजनाओं को दिशा देने का काम करेंगे मुख्यमंत्री
कृष्ण बेदी ने कहा कि सिरसा के ओढ़ा में 29 मई को मुख्यमंत्री की रैली प्रस्तावित है। इस दौरान पांचों विधानसभा क्षेत्रों को लेकर घोषणाएं और विकास योजनाओं को लेकर बात की जाएगी। उम्मीद है कि रुकी हुई विकास योजनाओं को गति देने का काम मुख्यमंत्री करेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मंथन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed