{"_id":"617059dbc42fee3a4007c4c0","slug":"government-exploiting-every-section-and-nurturing-big-capitalists-hooda-hisar-news-hsr614939712","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग का शोषण और बड़े पूंजीपतियों का पोषण कर रही सरकार : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग का शोषण और बड़े पूंजीपतियों का पोषण कर रही सरकार : हुड्डा
विज्ञापन
ग्रामीण सभा के दौरान उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष क?
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का शोषण किया है। सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर नीतियां बना रही है और उनका पोषण कर रही है। वह गांव कागदाना, जमाल और माधोसिंघाना में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कहते हैं कि उन्होंने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा से इस्तीफा दिया था। सवाल ये है कि कानून तो आज भी बरकरार है। ऐसे में अभय सिंह चौटाला को नैतिकता के आधार पर चुनावी मैदान में उतरना ही नहीं चाहिए था। कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में पहले नंबर पर होता था। आज बेरोजगारी और अपराधों में पहले नंबर पर है।
निष्ठुर बनी है सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से बात तक नहीं की : सैलजा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि दस महीने से अधिक समय से किसान और मजदूर तीन काले कानूनों के विरुद्ध 650 से अधिक लोगों की शहादत होने के बाद भी शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार इतनी निष्ठुर है कि जनवरी के बाद से एक बार भी संयुक्त किसान मोर्चा से बात तक नहीं की है। हरियाणा सरकार किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने का दावा करती थी। आज किसान बाजरा बेचने के लिए भटक रहा है। कपास की नष्ट फसल ने किसानों को बड़ी आर्थिक चोट पहुंचाई है। बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, विधायक शीशपाल केहरवाला, विधायक मामन खान, विधायक इलियाज खान, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री मुन्नीलाल रंगा, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा मौजूद रहे।