फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government exploiting every section and nurturing big capitalists: Hooda

हर वर्ग का शोषण और बड़े पूंजीपतियों का पोषण कर रही सरकार : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government exploiting every section and nurturing big capitalists: Hooda
ग्रामीण सभा के दौरान उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष क? - फोटो : Sirsa
सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का शोषण किया है। सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर नीतियां बना रही है और उनका पोषण कर रही है। वह गांव कागदाना, जमाल और माधोसिंघाना में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कहते हैं कि उन्होंने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा से इस्तीफा दिया था। सवाल ये है कि कानून तो आज भी बरकरार है। ऐसे में अभय सिंह चौटाला को नैतिकता के आधार पर चुनावी मैदान में उतरना ही नहीं चाहिए था। कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में पहले नंबर पर होता था। आज बेरोजगारी और अपराधों में पहले नंबर पर है।
विज्ञापन

निष्ठुर बनी है सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से बात तक नहीं की : सैलजा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि दस महीने से अधिक समय से किसान और मजदूर तीन काले कानूनों के विरुद्ध 650 से अधिक लोगों की शहादत होने के बाद भी शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार इतनी निष्ठुर है कि जनवरी के बाद से एक बार भी संयुक्त किसान मोर्चा से बात तक नहीं की है। हरियाणा सरकार किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने का दावा करती थी। आज किसान बाजरा बेचने के लिए भटक रहा है। कपास की नष्ट फसल ने किसानों को बड़ी आर्थिक चोट पहुंचाई है। बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, विधायक शीशपाल केहरवाला, विधायक मामन खान, विधायक इलियाज खान, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री मुन्नीलाल रंगा, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed