फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government employees will get cashless treatment under Ayushman Yojana in 47 hospitals of Hisar.

Hisar News: सरकारी कर्मचारियों को हिसार के 47 अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना में कैशलेस उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government employees will get cashless treatment under Ayushman Yojana in 47 hospitals of Hisar.
बालसमंद। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 47 प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा शुरू हो चुकी है। जानकारी देते हुए आयुष्मान भारत योजना के जिला प्रभारी मनीष प्रचार ने बताया कि जिन सूचीबद्ध अस्पताल में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा, उनमें जिले के 47 अस्पतालों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिससे किसी भी लाभार्थी को आपातकाल में अस्पताल आसानी से मिल सकेगा और वह स्कीम का लाभ उठा सकेगा। डॉ. मनीष पचार ने बताया कि आयुष्मान भारत स्कीम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2018 में की गई थी, जिसके तहत लाभार्थी को 5 लाख तक का सालाना उपचार सूचीबद्ध सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क प्रदान किया जाता है। हरियाणा में यह स्कीम वर्तमान सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसका विस्तार करते हुए हरियाणा सरकार ने अपने सभी सरकारी कर्मचारियों को आयुष्मान भारत के तहत कैशलेस इलाज देना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अब हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को इलाज के लिए पैसे जमा करवाने की जरूरत नहीं होगी। हरियाणा सरकार के कर्मचारी अब आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी नजदीकी सीएससी केंद्र या पैनल अस्पताल में जाकर अपना कार्ड बनवा सकते है।
विज्ञापन


--------------------------- जिले के 47 प्राइवेट अस्पतालों ने सरकारी कर्मचारियों के कैशलेस इलाज की सुविधा शुरु कर दी है। अब तक जिले में 9 लाख 60 हजार 398 आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बन चुके है। - मनीष पचार, जिला प्रभारी हिसार आयुष्मान भारत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed