फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government College tops BCom cut-off at 105.8%

राजकीय कॉलेज में 105.8 फीसदी के साथ बीकॉम की कटऑफ सबसे ऊंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government College tops BCom cut-off at 105.8%
हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को यूजी कक्षाओं की प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी। जिले के कॉलेजों में सबसे ज्यादा कट ऑफ गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार में बीकॉम में 105.8 रही है। सीआरएम जाट कॉलेज में बीकॉम में 103.4 प्रतिशत कट ऑफ लिस्ट रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शुक्रवार को शाम 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी हुई। मेरिट लिस्ट जारी होते ही पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया। करीब 3 घंटे तक सर्वर डाउन रहा है। ऐसे कॉलेज अपनी-अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड नहीं कर पाए।
विज्ञापन

कॉलेज में ऑफलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाने अनिवार्य
पहली लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्होंने अलॉटमेंट हुए कॉलेज में पहुंचकर ऑफलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाने अनिवार्य है। अगर विद्यार्थी ऐसा नहीं करते हैं उनका एडमिशन मान्य नहीं होगा। ऐसे में विद्यार्थियों को अलॉटेड कॉलेज में पहुंचकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाने होंगे। गौरतलब है कि पहली मेरिट लिस्ट 16 अगस्त तक मान्य होगी। इस मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 16 अगस्त तक कॉलेज में आकर फीस भर सकते हैं व अपने डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवा सकते हैं।
विज्ञापन

पहली लिस्ट में दाखिले न लेने वालों को करना होगा डैफर
पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले वे विद्यार्थी जो दाखिला नहीं लेना चाहते उन विद्यार्थियों को एडमिशन पोर्टल पर जाकर डैफर ऑप्शन पर अपडेट करना होगा। ऐसा करने से वे विद्यार्थी दूसरी काउंसिलिंग के लिए कतार में आ जाएंगे। अगर वे विद्यार्थी डैफर नहीं करते हैं तो उनका दूसरी कांउसिलिंग के लिए नाम चयन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट कॉलेज में इनती रही कट ऑफ लिस्ट
कक्षा कैटेगरी कट ऑफ
बीसीए जनरल 100.6 प्रतिशत
एससी 97.8 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस 91.4 प्रतिशत
बीसी 90 प्रतिशत
बीए जनरल 102.2 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस 102.8 प्रतिशत
एससी 99.4 प्रतिशत
बीसी 97.8 प्रतिशत
बीकॉम-
जनरल 103.4 प्रतिशत
इडब्ल्यूएस 92.4 प्रतिशत
एक्स सर्विसमेन 90.2 प्रतिशत
बीसी 89.2 प्रतिशत
एससी 78 प्रतिशत
बीएससी नॉन मेडिकल -
जनरल 98.8 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस 89.8 प्रतिशत
एसएसी 87 प्रतिशत
बीसी 79.2 प्रतिशत
बीएससी मेडिकल
जनरल 96.2 प्रतिशत
बीसी 92 प्रतिशत
एसएसी 74.6 प्रतिशत
एफसी कॉलेज में ये रही कट ऑफ लिस्ट
कक्षा कैटेगरी कट ऑफ
बीए
जनरल 101.2 प्रतिशत
इडब्ल्यूएस 60.6 प्रतिशत
एसएसी 81.6 प्रतिशत
बीसीए 81.6 प्रतिशत
बीसीबी 77.4 प्रतिशत
बीएससी नॉन मेडिकल
जनरल 99.6 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस 74.8 प्रतिशत
एससी 75.8 प्रतिशत
बीसीए 74.6 प्रतिशत
बीसीबी 77.4 प्रतिशत
गवर्नमेंट कॉलेज हिसार
कक्षा बीए
जनरल 103.4 प्रतिशत
बीसी 102.4 प्रतिशत
एससी 101.8 प्रतिशत
इडब्ल्यूएस 101.8 प्रतिशत
बीएससी नॉन मेडिकल
जनरल 103.2 प्रतिशत
बीसी 102 प्रतिशत
इडब्ल्यूएस 101 प्रतिशत
एससी 100
बीएससी मेडिकल
जनरल 103 प्रतिशत
बीसी 100.6 प्रतिशत
एससी 97.4 प्रतिशत
इडब्ल्यूएस 97.8 प्रतिशत
बीकॉम
जनरल 105.8 प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस 105
एससी 104.6 प्रतिशत
बीसी 104.2 प्रतिशत
इंपीरियल कॉलेज हिसार में ये रही कट ऑफ
बीबीए
एआईओसी 94.8 प्रतिशत
एचओजीसी 88.4 प्रतिशत
एससी 76.2 प्रतिशत
बीसीए = 78.6 प्रतिशत
------------
बीकॉम
एआईओसी - 89.4 प्रतिशत
एचओजीसी 63.4 प्रतिशत
एससी 76.2 प्रतिशत
बीसी 78.6 प्रतिशत
बीसी 78.6 प्रतिशत
-----------
बीए
एआईओसी 95.8 प्रतिशत
एचओजीसी 78.4 प्रतिशत
एआईओसी 94 प्रतिशत
ये है एडमिशन का आगामी शेड्यूल-पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई- 12 अगस्त
- पहली मेरिट लिस्ट मान्य होगी 16 अगस्त तक
- पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी 13 अगस्त से 16 अगस्त
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी 19 अगस्त को
- दूसरी मेरिट लिस्ट मान्य होगी 23 अगस्त तक
- दूसरी मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी 19 अगस्त से 23 अगस्त तक
- ऑपन काउंसिलिंग होगी 26 अगस्त
यूजी प्रथम वर्ष में एडमिशन की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई है। हमारे कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट 100 के पार रही है। पहली लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी फीस भरने के बाद कॉलेज में आकर ऑफलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफाई जरूर करवाएं।

डॉ. परविंद्र दलाल, प्रोफेसर सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी हो गई थी। इसके कुछ देर बाद पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया है। विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से अपना नाम पोर्टल पर देख सकते हैं।
प्रो. विनोद कुमार, एडमिशन नॉडल ऑफिसर, एफजीएम गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed