फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Good news for Haryana residents: You can also fly from Hisar to Chandigarh-Dharamshala, fare will be Rs 1724

हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी: हिसार से चंडीगढ़-धर्मशाला के लिए भी कर सकेंगे हवाई सफर, 1724 रुपये लगेगा किराया

Wed, 04 Jun 2025 10:08 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Jun 2025 10:08 AM IST
सार

हिसार एयरपोर्ट के निदेशक प्रशांत फुलमरे ने बताया कि हिसार से धर्मशाला फ्लाइट शुरू की जानी है। हर बुधवार को हिसार से धर्मशाला वाया चंडीगढ़ और सोमवार व शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ वाया हिसार हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Good news for Haryana residents: You can also fly from Hisar to Chandigarh-Dharamshala, fare will be Rs 1724
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और धर्मशाला के लिए हवाई सेवा की सौगात मिलने वाली है। एलायंस एयर की वेबसाइट पर 9 जून से चंडीगढ़ की बुकिंग शुरू हो चुकी है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को शाम 4.55 पर हिसार से फ्लाइट रवाना होकर 5.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। प्रति यात्री किराया 1724 रुपये दिखा रहा है। हालांकि धर्मशाला के लिए अभी बुकिंग खुली नहीं है। उधर, एयरपोर्ट अधिकारियों ने इससे इन्कार करते हुए कहा है कि अभी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलने पर 6 जून से दोनों शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


हिसार एयरपोर्ट के निदेशक प्रशांत फुलमरे ने बताया कि हिसार से धर्मशाला फ्लाइट शुरू की जानी है। हर बुधवार को हिसार से धर्मशाला वाया चंडीगढ़ और सोमवार व शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ वाया हिसार हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अभी डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है। एलायंस एयर की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होने के सवाल पर कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। 9 जून को फ्लाइट चंडीगढ़ जाएगी, इसकी अनुमति हमें अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन


अयोध्या व दिल्ली के लिए संचालित की जा रही फ्लाइट
फिलहाल हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए उड़ान सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व रविवार को अयोध्या के फ्लाइट जाती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार से हवाई सेवा का उद्घाटन किया था। एलायंस एयर की तरफ हवाई सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए की अनुमति का इंतजार
हिसार से चंडीगढ़ और धर्मशाला के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल डीजीसीए की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। अनुमति मिलते ही दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -प्रशांत फुलमरे, निदेशक, हिसार एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed