फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Goldsmith arrested for melting stolen gold and silver ornaments

Hisar News: चोरी के सोने-चांदी के गहनों को पिघलाने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith arrested for melting stolen gold and silver ornaments
हिसार, बरवाला। हांसी के बाद अब बरवाला में चोरी के सोने-चांदी के आभूषण पिघलाने का मामला सामने आया है। बरवाला के मदन ज्वेलर्स से तीन साल पहले चोरी किए आभूषणों को चोरों ने करनाल के स्वर्णकार को बेचा था। इसके बाद आरोपी स्वर्णकार ने गहनों को पिघला दिया था। अब पुलिस ने चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर ज्वेलर अंशुल को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि करनाल के स्वर्णकार ने बरवाला से चोरी किए 450 ग्राम सोना के आभूषण व दो किलो चांदी को खरीदा था, उसने दो किलो चांदी पिघलाकर अन्य सामान्य धातुओं के सिक्के मिला दिए। फिलहाल पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम ने बरवाला दौलतपुर चौक पर स्थित मदन ज्वेलर्स की दुकान से 14 अक्तूबर 2020 की रात को चोरी हुए आभूषणों को खरीदने के आरोपी करनाल के मटक माजरी निवासी स्वर्णकार अंशुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंशुल को शुक्रवार को अदालत में पेश करके दो दिन रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के दौलतपुर चौक स्थित मदन ज्वेलर की दुकान से 14-15 अक्टूबर की रात को चोर छत के रास्ते गैस कटर से सीढि़यों का गेट काटकर दुकान में घुसे। इसके बाद 450 ग्राम सोने व 2 किलो चांदी के जेवरात चुराकर ले गए थे। इस बारे में लक्ष्मी विहार काॅलोनी निवासी मंजू बाला ने बरवाला पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी में शामिल पांच आरोपी हो चुके गिरफ्तार
जांच अधिकारी एचसी राकेश कुमार ने बताया कि अंशुल जिला करनाल के इंद्री में ज्वेलरी की दुकान चलाता है। इसने चोरी की वारदात के मुख्य आरोपी साहिल और रामफल से 250 ग्राम सोने के आभूषण खरीदे थे। मामले में पुलिस पहले ही साहिल व रामफल सहित 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 किलो चांदी, 40 ग्राम सोना व 1 लाख 90 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।

आरोपी से बरामद चांदी नहीं मिली शुद्ध
शिकायतकर्ता मंजू बाला ने बताया कि आरोपी से दो किलो चांदी बरामद की गई वह शुद्ध चांदी नहीं है। उनकी दुकान से चोरी चांदी को पिघलाकर आरोपी ने उसमें अन्य धातु के सिक्के मिला रखे हैं। वजन तो दो किलो है लेकिन वह शुद्ध चांदी नहीं है। वहीं सीआईए टीम से मिली जानकारी के अनुसार चोरी का सोना व चांदी खरीदने के आरोपी ने खरीदे गए सोने में से 250 ग्राम सोने को पिघलाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed