{"_id":"6494932e27b27f6b0d069666","slug":"gold-silver-40-cartridges-and-license-arms-stolen-from-three-houses-in-sundawas-in-one-night-hisar-news-c-21-hsr1020-162665-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुंडावास में एक रात में तीन घरों से सोना, चांदी, 40 कारतूस और लाइसेंस हथियार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुंडावास में एक रात में तीन घरों से सोना, चांदी, 40 कारतूस और लाइसेंस हथियार चोरी
Fri, 23 Jun 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
गांव सुंडावास में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
बालसमंद। जिले के गांव सुंडावास में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों में घुसकर चोरी कर ली। चोर एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। कैमरे में पांच चोर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने अपनी पीठ में हथियार लिया हुआ था। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना करके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुंडावास निवासी पूनमचंद ने बताया कि देर रात दो बजे के बाद घर में मैं और मेरी पत्नी आंगन में सोए हुए थे। बेटा-बहू और पोते-पोती ऊपर कमरे में सोए हुए थे। सीसीटीवी में चोर घर में घुसते हुए नजर आ रहे है। उनमें से एक चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसता नजर आ रहा है। घर से एक लाइसेंस बंदूक, 40 से अधिक कारतूस, करीब 5 हजार नकदी और बच्चों के चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
सुंडावास निवासी दाता राम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। देर रात अज्ञात चोरों ने 40 तोले सोने, 20 हजार से अधिक नकदी और करीब 5 किलो चांदी चोरी कर ले गए। चोरो ने घर में पशुओं का चारा तुड़ी भी बिखेर दी।
पूनमचंद के घर के पीछे लगते महासिंह के मकान से आधा तोला सोना और चांदी के जेवर चोरी हो गए। चोर पूनमचंद के घर में लगे एक कैमरे को भी तोड़ गए। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए है। बालसमंद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गांव सुंडावास में देर रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों से नकदी, सोना, चांदी, कारतूस और लाइसेंस बंदूक चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। - हरीश शर्मा, इंचार्ज, बालसमंद चौकी।
गांव के तीन घरों में देर रात चोरी हुई है। ग्रामीण ठीकरी पहरा शुरू करेंगे। इस प्रकार की घटना क्षेत्र के गोरछी गांव सहित अन्य गांवों में पहले भी हुई है। क्षेत्रवासी अपने आसपास किसी भी अज्ञात की सूचना पुलिस को अवश्य दे।
- सम्पत सिंह, सरपंच सुंडावास।