फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   gold ointment theft in 2 house

गांवों में चोरों ने मचाया उत्पात, सोने-चांदी के आभूषण व हजारों की नकदी की चोरी

Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
gold ointment theft in 2 house
हांसी। उपमंडल के दो गांवों ढाणी कुतुबपुर और रामपुरा के दो मकान चोरों के निशाने पर रहे। चोर दोनों मकानों से करीब 17 तौले सोने, चांदी के आभूषणों के अलावा नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचनाओं के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और चोरी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छत पर सोया रहा व्यक्ति, घर में हो गई चोरी
पुलिस को दी शिकायत में ढाणी कुतुबपुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 20 जून रात को वह मकान की छत पर सोया हुआ था और परिवार के बाकी सदस्य आंगन में सोए हुए थे। सुबह करीब 6 बजे उन्होंने उठकर देखा तो पाया कि कमरे का गेट खुला हुआ है और कमरे के अंदर अलमारी व संदूक खुले पड़े है। जब उन्होंने सामान चेक किया तो 15 तोले सोने के आभूषण, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, करीब 4 हजार रुपये की नकदी व पानी की मोटर चोरी कर ली।
विज्ञापन

परिवार सोता रहा, चोर ले गए आभूषण और नकदी
पुलिस को दी शिकायत में रामपुरा गांव निवासी संतोष ने बताया कि उसके पति फौज में है और वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। 20 जून रात को वह अपने बच्चों सहित खाना सो गई थी। रात चोरों ने उसके मकान में घुसकर कमरे में रखी संदूक से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी चांदी की चुटकी व करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed