फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gold chain robbed in broad daylight by beating

Hisar News: दिनदहाड़े मारपीट कर सोने की चेन लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gold chain robbed in broad daylight by beating
हिसार। शहर के सेक्टर-33 क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति से मारपीट कर उसकी सोने की चेन लूट ली गई। आरोपियों ने पीड़ित की स्कूटी को भी पत्थरों से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड निवासी पवन ने बताया कि वह बुधवार को सेक्टर-33 स्थित अपनी बहन के घर गया था। वहां से लौटते समय वह घोड़ा फार्म रेलवे फाटक से ऋषि नगर की ओर जाने वाले मार्ग से आ रहा था। रास्ते में वह शौच के लिए रुक गया। इसी दौरान पास में बनी झोपड़ियों से एक युवक वहां आया और उससे स्कूटी पर घुमाने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

पवन के अनुसार जब उसने युवक को मना किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। इसके बाद युवक ने अपने दो अन्य साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोपियों से बचने के लिए पवन सेक्टर-33 की तरफ भागा, लेकिन आरोपी उसके पीछे दौड़े और दोबारा उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि उसने एक दोस्त को फोन कर मौके पर बुलाया। इसी दौरान आरोपी स्कूटी के पास पहुंच गए और पत्थरों से मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पवन ने बताया कि लूटी गई सोने की चेन में हीरे का पेंडेंट भी लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed