{"_id":"6669e1071b7639298d014604","slug":"gold-and-silver-jewelery-and-cash-stolen-from-three-houses-in-a-single-night-family-members-were-sleeping-in-the-house-hisar-news-c-125-1-shsr1009-118562-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एक ही रात में तीन मकानों से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी, घर में सो रहे थे परिवार जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एक ही रात में तीन मकानों से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी, घर में सो रहे थे परिवार जन
विज्ञापन
भिवानी। गांव ढाणी हरसुख में एक ही रात में तीन मकानों से चोर सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर गए। चोरी की वारदात की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सदर पुलिस को दी शिकायत में ढाणी हरसुख निवासी राजेश ने बताया कि परिवार सहित अपने घर के अंदर सो रहा था। मंगलवार रात दो बजे उसकी पत्नी बाथरूम जाने के लिए उठी थी तो सामने रसोई में एक बॉक्स रखा नजर आया। उसने भीतर जाकर देखा तो कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और एक लाख 75 हजार की नकदी सहित एक जोड़ी सोने की झुमकी, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की बाली, दो जोड़ी कानों के सोने की बाली, एक सोने का टिका, नाक की लोंग, चांदी की तीन अंगूठी, चांदी की पांच जोड़ी पाजेब, एक चांदी का हथफुल, चांदी की पांच अंगूठी चोरी हो गई थी। फिर उसने अपने ताऊ के लड़के जयबीर को फोन कर बुलाया तो जयबीर ने बताया कि उसके घर में भी सामान चोरी हुआ है।
उसने बताया कि चोर मकान से 50 हजार रुपये की नकदी, शहीद सतबीर का बलिदान पदक व आर्मी के जरूरी कागजात व एक सोने की चेन चोरी कर ले गए। इसी तरह पड़ोसी नवीन ने भी बताया कि चोर उसके घर पर भी हाथ साफ कर गए। चोर उसके घर से एक लाख 25 हजार रुपये की नकदी, तीन सोने के लॉकेट, दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक चिनार का पत्ता और चांदी की एक तागड़ी, चार पाजेब, चांदी के सिक्के, दो आर्मी के कैंटीन कार्ड, आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। एक ही रात में तीन घरों को चोरों ने खंगाल डाला।