फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GM removed water drum from yard master counter

Hisar News: जीएम ने यार्ड मास्टर काउंटर से हटवाया पानी का ड्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
GM removed water drum from yard master counter
हिसार। हिसार डिपो में रोडवेज महाप्रबंधक का एक आदेश चालकों पर भारी पड़ गया है। आदेशानुसार अधिकारी ने केंद्रीय कर्मशाला स्थित यार्ड मास्टर काउंटर से पानी का ड्रम हटवा दिया है। आलम यह है कि पानी की किल्लत से रोजाना 5 से 10 रोडवेज बसों के इंजन गर्म हो रहे हैं, जिससे वे बसों के बीच सफर में बंद होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं, रास्ते में बस का इंजन गर्म होने पर उसे कुछ समय के लिए रोकना पड़ रहा है। ऐसे में समय पर गंतव्य तक बस के नहीं पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस देकर चालकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। चालकों ने बताया कि नियमानुसार डिपो में पानी का ड्रम होना जरूरी है, जिससे रूट पर जाने से पहले चालक बसों के इंजन को ठंडा रखने के लिए पानी भर सकें।
विज्ञापन

यह है नियम : बस स्टैंड पर किसी भी निश्चित स्थान पर पानी का ड्रम होना चाहिए। रूट पर जाने से पहले चालक करीब साढ़े 3 लीटर पानी बोतलों में भरकर रख लें, ताकि इंजन गर्म महसूस होने पर उसमें पानी डालकर ठंडा किया जा सके। इसके अलावा रोडवेज बसों के फ्रंट शीशे साफ करने के लिए भी पानी की जरूरत पड़ती है। हिसार डिपो की केंद्रीय कर्मशाला से रोजाना विभिन्न रूटों के लिए 200 रोडवेज बसों का आवगमन होता है। इस बसों में करीब 40 हजार से अधिक यात्री रोजाना सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यार्ड मास्टर काउंटर के बाहर से पानी के ड्रम को हटवाया गया है। अब संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी, उसके बाद ही ड्रम कहां रखना है इस पर फैसला लिया जाएगा। - मंगल सैन, रोडवेज महाप्रबंधक, हिसार डिपो।


रोडवेज महाप्रबंधक की मनमानी बढ़ती जा रही है। यार्ड मास्टर काउंटर से पानी से भरे ड्रम को हटवाना नियमानुसार गलत है। ड्रम नहीं होने से चालकों को बस के लिए पानी भरने में परेशानी का सामना करना पडेगा। - जितेंद्र शर्मा, प्रधान, हरियाणा रोडवेज जागृति मंच, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed