फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former chairperson's room at GJU double-locked; both sides lodge complaints with the Vice-Chancellor.

Hisar News: जीजेयू में पूर्व चेयरपर्सन के कमरे पर डबल लॉक, दोनों पक्षों ने कुलपति को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Former chairperson's room at GJU double-locked; both sides lodge complaints with the Vice-Chancellor.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के सिविल एवं एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग विभाग में पूर्व चेयरपर्सन के कमरे पर डबल लॉक लगाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय में पूर्व चेयरपर्सन के कमरे पर इस तरह डबल लॉक लगाए जाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है। मामले में पूर्व चेयरपर्सन ने कुलपति को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वर्तमान चेयरपर्सन डॉ. जितेंद्र पाल ने भी अपना पक्ष रखते हुए कुलपति को पत्र भेजकर मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन




वर्तमान चेयरपर्सन डॉ. जितेंद्र पाल के अनुसार, उन्हें 11 सितंबर को विभाग का चार्ज मिला था। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने पूर्व चेयरपर्सन से विभाग का जरूरी सामान और रिकॉर्ड हैंडओवर करने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि विभागीय रिकॉर्ड की सुरक्षा के मद्देनजर कमरे को लॉक किया गया था। पूर्व चेयरपर्सन की मौजूदगी में कमरा खोला जा सकता है और उनका निजी सामान व दस्तावेज उन्हें सौंपे जा सकते हैं। उन्होंने कुलपति से मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उनके अनुसार, 11 सितंबर को चार्ज मिलने के बाद 14 सितंबर तक उन्होंने कमरे का लॉक नहीं खोला।
विज्ञापन




पूर्व चेयरपर्सन की शिकायत के अनुसार, 11 सितंबर तक वह विभाग की चेयरपर्सन थीं और टीचिंग ब्लॉक-4 स्थित कमरा नंबर 101 से विभागीय कार्य कर रही थीं। 11 सितंबर की दोपहर प्रशासन के आदेश के बाद विभाग का चार्ज डॉ. जितेंद्र पाल को सौंप दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह उस दिन आकस्मिक अवकाश पर थीं। शाम को उन्हें जानकारी मिली कि कमरे पर पहले से लगे उनके ताले के ऊपर दूसरा ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व चेयरपर्सन ने डबल लॉक लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, कमरे में रखे अपने सामान और दस्तावेजों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है। मामले में दोनों पक्षों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed