फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Glimpse of Haryanvi, Punjabi and Western dance seen in HAU

Hisar News: एचएयू में दिखी हरियाणवी, पंजाबी व पश्चिमी नृत्य की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Glimpse of Haryanvi, Punjabi and Western dance seen in HAU

विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय में प्रतिभा खोज व फ्रेशर डे के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मदन खिचड़ मुख्य अतिथि रहे, जबकि कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा ने अध्यक्षता की। प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राजस्थानी, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी व पश्चिमी नृत्य की झलक प्रस्तुत की।

डॉ. मदन ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छे संस्कार और अनुशासन बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को गुरु, माता-पिता व बड़ों का सम्मान करना चाहिए। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा ने कहा कि विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक डॉ. रमेश यादव ने स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस मौके पर मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य, डॉ. करमल सिंह, डॉ. अमनदीप सिंह व डॉ. विकास, अंशवीर, प्रगति, मोमी, देव, ललित, मयंक, रेणुका, युक्ति, दीक्षा, हिमांशी व अग्रणी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed