फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU will start 3 online course from January

देश-विदेश के विद्यार्थी घर बैठे गुजवि से कर सकेंगे डिग्री, जनवरी से तीन ऑनलाइन कोर्स होंगे शुरू

Sat, 21 Nov 2020 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
GJU will start 3 online course from January
संदीप बिश्नोई
विज्ञापन

हिसार। देश-विदेश के विद्यार्थी अब घर बैठे भी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) से डिग्री हासिल कर सकेंगे। विश्वविद्यालय का दूरस्थ शिक्षा विभाग तीन ऑनलाइन कोर्स शुरू करने जा रहा है।
विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं लगाते हुए घर बैठे पढ़ाई कर दूरस्थ शिक्षा विभाग से डिग्री हासिल करेंगे। इन कोर्स में स्नातक पाठ्यक्रम बीकॉम, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमएससी मास कम्यूनिकेशन इन प्रिंट मीडिया और एमबीए एचआर एवं मार्केटिंग मैनेजमेंट शामिल हैं। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. ओपी सांगवान ने बताया कि उनका संस्थान प्रदेश का पहला संस्थान है, जो ऑनलाइन कोर्स शुरू कर रहा है। इन कोर्स में जनवरी से दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोर्स से संबंधित हर सहायता ऑनलाइन होगी
ऑनलाइन कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों के दाखिले से लेकर उनकी पढ़ाई तक सब कुछ ऑनलाइन होगा। उन्हें पढ़ने के लिए किताबें नहीं मिलेंगी, बल्कि ई-कंटेंट दिया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी, जो एक कोर्स की 20 घंटे की होंगी। कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को अपना असाइनमेंट ऑनलाइन ही जमा करवाना होगा और शिक्षक उनका मूल्यांकन भी ऑनलाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों है जरूरत
कोरोना संकट के बीच ऑनलाइन कोर्स की मांग लगातार बढ़ रही है। जो विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। दूसरा, विदेशों या अन्य प्रदेशों के जो विद्यार्थी गुजवि से किसी कारण से पढ़ाई कर यहां की डिग्री हासिल नहीं कर पाते, वे विद्यार्थी ऑनलाइन कोर्सों में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं और विश्वविद्यालय से ऑनलाइन कोर्स की डिग्री हासिल कर सकते हैं। विवि प्रशासन ने देश व विदेशों के लिए विद्यार्थियों के लिए कोर्स की फीस भी निर्धारित कर दी है।
जनवरी में शुरू होंगे दाखिले
हम तीन ऑनलाइन कोर्स शुरू कर रहे हैं। इनमें बीकॉम, एमएससी मास कम्यूनिकेशन और एमबीए शामिल हैं। इन कोर्सों में जनवरी में ऑनलाइन दाखिले शुरू हो जाएंगे।
- डॉ. ओपी सांगवान, निदेशक, दूरस्थ शिक्षा विभाग, गुजवि, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed