{"_id":"5f4e8b788ebc3e547660ae1e","slug":"gju-tell-students-by-september-5-will-take-the-exam-online-or-offline-hisar-news-rtk5715547194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू : 5 सितंबर तक बताएं विद्यार्थी, ऑनलाइन या ऑफलाइन देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू : 5 सितंबर तक बताएं विद्यार्थी, ऑनलाइन या ऑफलाइन देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। विद्यार्थियों के पास विकल्प रहेगा कि वे ऑफलाइन परीक्षा दें या ऑनलाइन। ऑफलाइन परीक्षा के तहत विद्यार्थी को कॉलेज में आकर परीक्षा देनी होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा विद्यार्थी घर पर ही दे सकेगा। इस दौरान वेब कैमरे से नजर रखी जाएगी। गुजवि प्रशासन ने विद्यार्थियों को एमडीयू की तर्ज पर परीक्षाएं करवाने का विकल्प दिया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि विद्यार्थी अगर ऑनलाइन परीक्षाएं देना चाहते हैं तो उन्हें गुजवि की वेबसाइट पर जाकर पांच सितंबर तक अंडरटेकिंग देनी होगी कि उसके पास ऑनलाइन परीक्षाएं देने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। जो विद्यार्थी अंडरटेकिंग नहीं देंगे तो माना जाएगा कि वे ऑफलाइन परीक्षाएं ही देंगे।
ऑफलाइन में यह होगा
परीक्षा ढाई घंटे की होगी। कुल नौ में से चार प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा लिखित रूप में देनी होगी, जैसे आमतौर पर दी जाती है। परीक्षा के लिए कॉलेज में आना होगा। परीक्षा के दौरान पैन, मास्क, सैनिटाइजर, पानी की बोतल साथ रखें।
विज्ञापन
ऑनलाइन में यह होगा
परीक्षा तीन घंटे की होगी। आधा घंटा प्रश्न पत्र डाउनलोड करने और बाद में आंसरसीट अपलोड करने का समय होगा। कुल 9 में से 4 प्रश्न करने होंगे हल। परीक्षा लिखित रूप में देनी होगी, जैसे आमतौर पर दी जाती है। परीक्षा घर से देंगे तो अंडरटेकिंग में बताना होगा कि आपके पास लैपटॉप/कंप्यूटर/मोबाइल और अच्छे इंटरनेट की सुविधा है। परीक्षा के दौरान वेब कैमरे के सामने से नहीं हट सकते। पैन, परीक्षा देने के लिए सीट, पानी की बोतल आदि जरूरी सामान लेकर बैठें।
वर्जन
विद्यार्थियों की मांग के अनुसार ऑनलाइन परीक्षाओं का विकल्प दे दिया गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन अंडरटेकिंग पांच सितंबर तक दे सकते हैं। वर्ना ये समझा जाएगा कि विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षाएं ही देंगे।
- प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, गुजवि