फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU released the datesheet for the third and fifth semesters.

Hisar News: जीजेयू ने जारी की तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की डेटशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
GJU released the datesheet for the third and fifth semesters.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने स्नातक और परास्नातक कोर्सों के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेंगी। डेटशीट बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीए (ऑनर्स) और एमए कोर्सों के विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है। विवि प्रशासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों को डेटशीट भेज दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार बीए और बीएससी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक, जबकि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर संबंधित कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों में एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर के अनुसार ली जाएंगी।
विज्ञापन

-------
प्रमुख तिथियां और विषय
25 नवंबर: अंग्रेजी (अनिवार्य), फंक्शनल इंग्लिश, फैशन डिजाइनिंग, जनसंचार व वीडियो निर्माण, अर्थशास्त्र (मैक्रो इकोनॉमिक्स), हिंदी ऑनर्स, भूगोल (हाइड्रोलॉजी एंड ओशनोग्राफी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 नवंबर: हिंदी कविता, अंग्रेजी साहित्य, गणित (एडवांस्ड कैलकुलस), राजनीति विज्ञान (पाश्चात्य राजनीतिक चिंतक), भौतिकी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र (विकास अर्थशास्त्र)।

27 नवंबर: दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस (ऑपरेटिंग सिस्टम), खेल पोषण, प्राणी विज्ञान (बायोमॉलिक्यूल्स)।
28 नवंबर: इतिहास, भूगोल (रीजनल जियोग्राफी ऑफ वर्ल्ड), अर्थशास्त्र (मनी एंड बैंकिंग), हिंदी ऑनर्स (गोस्वामी तुलसीदास)।
-------
एमए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं
एमए की परीक्षाएं शाम 2 से 5 बजे तक आयोजित होंगी। प्रमुख विषयों में भारतीय अर्थव्यवस्था के समसामयिक मुद्दे, राजनीतिक सिद्धांत, आलोचनात्मक सिद्धांत, मनोविज्ञान, समाजशास्त्रीय प्रवृत्तियां, योग दर्शन और इतिहासलेखन शामिल हैं।
-------
विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश
विद्यार्थी परीक्षा में एडमिट कार्ड और रोल नंबर स्लिप साथ लेकर आएं।
गलत पेपर आईडी में परीक्षा देने पर परीक्षा अमान्य मानी जाएगी।
किसी भी प्रकार के बदलाव या संशोधन की सूचना केवल जीजेयू की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed