फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU receives Haryana Best University Award

Haryana: जीजेयू को मिला हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय सम्मान, नई दिल्ली में किया गया सम्मानित

Wed, 17 Dec 2025 08:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 08:47 PM IST
सार

जीजेयू को वेटरन्स इंडिया की ओर से ‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड–2025’ के साथ ‘हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय’ के सम्मान से नवाजा गया है।

विज्ञापन
GJU receives Haryana Best University Award
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) को वेटरन्स इंडिया की ओर से ‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड–2025’ के साथ ‘हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय’ के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय को राष्ट्र-निर्माण, भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस), मूल्य-आधारित शिक्षा, सामुदायिक जुड़ाव और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार समारोह मंगलवार को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ।

विज्ञापन


समारोह में भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल विशिष्ट अतिथि थे। वेटरन्स इंडिया ने यह सम्मान अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए), एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) और एजुकेशन प्रमोशन सोसायटी फॉर इंडिया (ईपीएसआई) के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया। विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार एनबीए और राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम (एनईटीएफ) व एनएएसी के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे, वेटरन्स इंडिया के संरक्षक एवं संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बीके मिश्रा, राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सुनील पारीक और एआईसीटीई अध्यक्ष प्रो. टी.जी. सीथाराम की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस सम्मान के लिए वेटरन्स इंडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के राष्ट्रवाद, राष्ट्र-निर्माण, भारतीय ज्ञान प्रणाली, मूल्य-आधारित शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर समर्पण की मान्यता है। उन्होंने प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड–2025 के साथ ‘हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय’ का सम्मान मिलने पर समस्त संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं गैर-शिक्षण स्टाफ को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos


प्रो. बिश्नोई ने विश्वविद्यालय की सामुदायिक पहुंच और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस की जानकारी देते हुए बताया कि निकटवर्ती गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल विकास और सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा को लेकर अपनाई गई नीतियों, जागरूकता अभियानों और सहायता तंत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेल और कल्याण गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया है, जो शैक्षणिक सुधारों, अनुसंधान पहलों और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से साकार हो रहा है। साथ ही युवाओं में नेतृत्व क्षमता और भागीदारी को बढ़ावा देने तथा देशभक्त दूतों के पंजीकरण को सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी विश्वविद्यालय को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड-2025 के साथ हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का सम्मान मिलने पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। पुरस्कार ग्रहण समारोह के अवसर पर आइक्यूएसी निदेशक प्रो. कश्मीरी लाल और उप निदेशक डॉ. विक्रमजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

जीजेयू को वेटरन्स इंडिया की ओर से ‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड–2025’ के साथ ‘हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय’ के सम्मान से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed