फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU professor will make carbon nano tubes for ISRO

Hisar News: जीजेयू के प्रोफेसर बनाएंगे इसरो के लिए कार्बन नैनो ट्यूब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
GJU professor will make carbon nano tubes for ISRO
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को  इसरो से मिले प्रोजेक्ट की प्रति सौंपते डॉ. रमेश कुमार। - फोटो : 1
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर शोध कार्य करेगा। विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. रमेश कुमार को इस शोध कार्य के लिए 60 लाख रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट में डॉ. रमेश कुमार कार्बन नैनो ट्यूब विकसित करेंगे और इसकी इलेक्ट्रिकल व ऑप्टिकल प्रॉपर्टी को स्टडी करेंगे। इन कार्बन नैनो ट्यूब को इसरो अपनी सैटेलाइट एप्लीकेशन में प्रयोग करेगा। इस प्रोजेक्ट में केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के दो अन्य प्रोफेसर भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने डाॅ. रमेश कुमार, उनकी टीम व पूरे भौतिकी विभाग को बधाई दी है।
विज्ञापन

वालीबाल चैंपियनशिप में राजकीय पीजी काॅलेज प्रथम
विश्वविद्यालय के खेल मैदान में इंटर कॉलेज वालीबाल (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप के दूसरे दिन हुए पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीआरएम जाट महाविद्यालय हिसार द्वितीय स्थान पर और एफजीएम आदमपुर तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में फतेहचंद महिला महाविद्यालय ने प्रथम व सीआरएम जाट महाविद्यालय हिसार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यूटीडी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed