फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU, overall trofy, win, Hisar

जीजेयू विश्वविद्यालय ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

Thu, 17 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 17 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
GJU, overall trofy, win, Hisar
जीजेयू - फोटो : bureau

जीजेयू में चल रहा छठा  युवा महोत्सव का समापन हुआ। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति  प्रो. बी.के. पूनिया समापन समारोह के मुख्यातिथि थे। अध्यक्षता  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। चौधरी बंसीलाल  विश्वविद्यालय, भिवानी के कुलसचिव डा. भगवान सिंह तथा गुजविप्रौवि के  कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

विज्ञापन


ओवरआल ट्रॉफी गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने  जीती।  जेसीडीसीईटी सिरसा उपविजेता रही। प्रो. बी.के. पूनिया ने  अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में श्रद्धा, नम्रता और योग्यता गुणों का  होना अत्यंत आवश्यक है। 
विज्ञापन


गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  विश्वविद्यालय से संबद्ध सात महाविद्यालयों से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने  युवा महोत्सव में भाग लिया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।   धन्यवाद प्रस्ताव डा. हिमानी शर्मा ने प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर युवा  कल्याण निदेशक अजीत सिंह उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
 पॉप  सांग हरियाणवी में गुजविप्रौवि हिसार ने प्रथम तथा जेसीडीसीईटी सिरसा ने  द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  फॉक सांग हरियाणवी सोलो में गुजविप्रौवि  हिसार ने प्रथम तथा जेसीडीआईबीएम सिरसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  

सोलो डांस हरियाणवीं पुरूष वर्ग में गुजविप्रौवि हिसार ने प्रथम तथा  जेसीडीसीईटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  सोलो डांस हरियाणवीं महिला  वर्ग में गुजविप्रौवि हिसार ने प्रथम तथा जेसीडीआईबीएम ने द्वितीय स्थान  प्राप्त किया। 

फॉक इन्स्ट्रूमेंटल हरियाणवीं सोलो में गुजविप्रौवि हिसार  ने प्रथम तथा जेसीडीसीईटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोरियोग्राफी  में जेसीडीआईबीएम सिरसा ने प्रथम तथा गुजविप्रौवि हिसार ने द्वितीय स्थान  प्राप्त किया।

हरियाणवी ग्रुप सांग में गुजविप्रौवि हिसार ने प्रथम तथा  जेसीडीआईबीएम सिरसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  ग्रुप डांस जनरल में  गुजविप्रौवि हिसार ने प्रथम तथा जेसीडीसीईटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त  किया।  फॉक सांग जनरल में जेसीडीआईबीएम सिरसा ने पहला तथा गुजविप्रौवि  हिसार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


उर्दू कविता में गुजविप्रौवि हिसार  ने प्रथम तथा ओम इंस्टीच्यूट जुगलान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।   पंजाबी कविता में गुजविप्रौवि हिसार ने प्रथम तथा जेसीडीसीईटी ने द्वितीय  स्थान प्राप्त किया।  हरियाणवी कविता में गुजविप्रौवि हिसार ने प्रथम तथा  मानव इंस्टीच्यूट जेवरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed