फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU in world ranking

पांच साल के प्रयासों के बाद जीजेयू वर्ल्ड रैंकिंग में, शिक्षण में 481वीं रैंक

Tue, 01 Sep 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
GJU in world ranking
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने उच्चतर शिक्षण संस्थानों की वर्ल्ड रैंकिंग में अपना स्थान बनाया है। टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ल्ड रैकिंग में विश्वविद्यालय को 801 से 1000 रैंक बैंड मिला। विवि को शिक्षण (टीचिंग) में 481वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

पांच वर्षों के अथक प्रयासों के बाद विश्वविद्यालय को यह सफलता हाथ लगी। पांच वर्षों से लगातार आवेदन करने के बाद भी विश्वविद्यालय रैंक में शामिल होने के लिए भी योग्य नहीं हो पा रहा था। विभिन्न मानकों में रिसर्च को सबसे अधिक महत्व देने वाली इस रैकिंग में शामिल होने के लिए किसी विवि द्वारा लगातार 5 वर्षों तक 200 से अधिक प्रभावशाली रिसर्च पेपर प्रस्तुत करना जरूरी था। विवि लगातार इसी संदर्भ में प्रयास कर रहा था और योग्यता पूरी होने के बाद पहली ही बार में विवि ने वर्ल्ड रैकिंग के शीर्ष 1000 संस्थानों में जगह बना ली। टाइम्स हायर एजुकेशन ने यह वर्ल्ड रैकिंग 2021 के लिए जारी की है।
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर मिली पहचान
विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के निदेशक डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि दुनिया के उच्चतर शिक्षण संस्थानों के लिए दो रैंकिंग सबसे विश्वसनीय मानी जाती है, एक टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैकिंग और दूसरी क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग। रिसर्च, इंटरनेशनल फैकल्टी, इंटरनेशनल स्टूडेंट, शिक्षकों की योग्यता, पब्लिक परसेप्शन आदि इन रैंकिंग के मुख्य मापदंड होते हैं। टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में रिसर्च को अधिक तरजीह मिलती है। वर्ल्ड रैंकिंग में आने से विश्वविद्यालय को विश्व स्तर पर पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के 1527 विवि मिले योग्य
इस रैंकिंग में दुनियाभर के उच्च शिक्षण संस्थानों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 1527 संस्थानों को ही वर्ल्ड रैंकिंग के योग्य पाया गया। इनमें भारत के भी 63 उच्चतर शिक्षण संस्थान शामिल रहे, जिनमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को 19वीं रैंक मिली है। इसके अलावा टीचिंग में विश्वविद्यालय को दुनिया भर में 481वीं रैंक मिली है। इसके अलावा इंटरनेशनल आउटलुक में 1522 वीं रैंक मिला।

विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात
बेहद गर्व और खुशी की बात है कि हमारा विश्वविद्यालय वर्ल्ड रैंकिंग में आ गया है। पांच वर्षों से इसके लिए हम प्रयासरत थे। यह रैंकिंग रिसर्च केंद्रित है, जिसमें शोध प्रभाव को देखा गया। विवि के वैज्ञानिकों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने शानदार काम किया है। इस सफलता पर मैं पूरे विवि परिवार को बधाई देता हूं।
प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed