{"_id":"57cb1a884f1c1b660b2ccb20","slug":"gju-hisar-student-drink-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू : हॉस्टल में शराब पीते मिले तीन विद्यार्थी, हॉस्टलर रेस्टीगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू : हॉस्टल में शराब पीते मिले तीन विद्यार्थी, हॉस्टलर रेस्टीगेट
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजेयू के हॉस्टल नंबर दो में शनिवार को तीन विद्यार्थी शराब पीते हुए पकड़े गए। इसके बाद मचे बवाल ने हॉस्टलों में फैली नशे की जड़ों के तथ्यों को पुख्ता कर दिया है। हालांकि पकड़े जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए हॉस्टल में रहने वाले छात्र को हॉस्टल से रेस्टीगेट कर दिया है। इसके साथ ही सभी तीनों छात्रों की विश्वविद्यालय के चारों हॉस्टल में एंट्री भी बैन कर दी गई है।
जीजेयू के हॉस्टल नंबर दो के एक कमरे में शुक्रवार सुबह 11 बजे तीन विद्यार्थी शराब पी रहे थे। इसकी भनक सिक्योरिटी गार्ड्स को लग गई। मौके पर पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड्स ने शराब पी रहे तीनों छात्रों को काबू कर लिया और मामले की सूचना हॉस्टल वार्डन को दी। इसके बाद हॉस्टल वार्डन ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को दी। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने तीनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सामान्य अस्पताल में छात्रों का मेडिकल करवाया, जिसके बाद विद्यार्थियों को वापिस विश्वविद्यालय प्रशासन के हवाले कर दिया गया।
तीनों विद्यार्थी एमबीए के, सभी हॉस्टल में एंट्री बंद
शराब पीते हुए पकड़े गए तीनों विद्यार्थी एमबीए के थे, जिनमें से एक विद्यार्थी हॉस्टल में कमरा लिए हुए है। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसका जन्मदिन था। तीनों दोस्त मिलकर हास्टल में उसके कमरे में दिन में ही शराब पी रहे थे। पकड़े जाने के बाद हॉस्टल प्रशासन ने हॉस्टलर छात्र का रूम कैंसल कर उसे रेस्टीगेट कर दिया है। इसके अलावा तीनों छात्रों पर विश्वविद्यालय के किसी भी हॉस्टल में एंट्री बंद कर दी गई।
विज्ञापन
हॉस्टल में नशा करने वाले तीन लड़कों का मेडिकल करवाया है। मेडिकल करवाने के बाद तीनों को विश्वविद्यालय प्रशासन के हवाले कर दिया है। प्रशासन शिकायत देगा तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- महाबीर, चौकी इंचार्ज, जीजेयू हिसार
हॉस्टल में एमबीए का विद्यार्थी अपने दो क्लासमेट्स के साथ शराब पीते हुए पकड़ा गया है। इस मामले में मेडिकल में पुष्टि होने के बाद हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट का रूम कैंसल कर दिया है और तीनों छात्रों की सभी हॉस्टल में एंट्री बैन कर दी है। सोमवार को प्रोक्टरल जांच होगी।
- डॉ. विकास वर्मा, ब्वॉयज हॉस्टल दो, जीजेयू हिसार