फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU has been ranked 41st in the young university category.

Hisar News: यंग यूनिवर्सिटी की श्रेणी में जीजेयू को 41वीं रैंक मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
GJU has been ranked 41st in the young university category.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) को टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में यंग यूनिवर्सिटी श्रेणी में भारत में 41वीं और विश्व में401-500 रैंक बैंड मिला है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला जीजेयू प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति मजबूत है। सरकार द्वारा विश्वविद्यालय को पर्याप्त वित्तीय सहायता भी मिल रही है। विश्वविद्यालय को सरकार से इस वर्ष 95 करोड़ रुपये का अनुदान मिल रहा है। इसके अतिरिक्त लगभग 99 करोड़ रुपये से अधिक आंतरिक संसाधनों से भी आय का अनुमान है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में गत दो वर्षों में नियमित कोर्सों की संख्या 60 से बढ़कर 93 हो, नियमित विद्यार्थियों की संख्या 6000 से बढ़कर लगभग 11000 हो गई है। इसके अतिरिक्त 860 शोधार्थी भी विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विवि में 25 डिस्टेंस व लर्निंग प्रोग्राम्स संचालित हो रहे रहे है। विश्वविद्यालय में 31 शैक्षणिक विभाग हैं। 35 महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिनमें 23 डिग्री कॉलेज, 11 एजुकेशन कॉलेज व 01 लॉ कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed