फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJu election hisar, Hisar

जीजेयू में कर्मचारी संघ के चुनाव आज

Sun, 04 Sep 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 04 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
GJu election hisar, Hisar
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी - फोटो : Bureau

जीजेेेयू में कर्मचारी संघ के चुनाव सोमवार को होंगे। संघ के छह पदों के लिए होने वाले ये चुनाव सुबह साढे़ 8 बजे शुरू होंगे। जो शाम साढे़ 3 बजे तक चलेंगे। मतों की गणना चार बजे शुरू हो जाएगी। पांच बजे रिजल्ट घोषित होगा। विश्वविद्यालय के टेक्निकल और नॉन टेक्निकल के कुल 570 कर्मचारी अपना मत देंगे। प्रत्येक मतदाता 6 वोट डालेगा। चुनाव के लिए नामांकन पिछले सोमवार को हुए थेेे।  

विज्ञापन

 चुनावों में मलिक गुट के चरणदास अठवाल और देशराज गुट से स्वयं देशराज वर्मा प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। उपप्रधान पद के लिए रामधारी फौजी और विकास कुमार, महासचिव पद के लिए महेंद्र शर्मा और सुनील कुमार शर्मा, सचिव पद के लिए कौशल्या और रूबी वर्मा, सहसचिव पद के लिए आनंद और राजेश कोचर, कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक किराड़ और कर्मबीर यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन

सूरज और साइकिल का निशान
दोनों गुटों को चुनाव निशान दिए जा चुुके हैं। देशराज गुट को साइकिल और चरणदास गुट को सूरज के निशान पर चुनाव लडे़ंगे। ये चुनाव हर वर्ष करवाए जाते हैं। पिछले हफ्ते कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जिसके बाद अब नई कार्यकारिणी का चुनाव हो रहा है। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड और जीजेयू की पुलिस चौकी में सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed