फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJu election hisar, 7 vote hisar, Hisar

जीजेयू में 7 वोटों पर संग्राम, आज आ सकता है परिणाम

Wed, 07 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 07 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
GJu election hisar, 7 vote hisar, Hisar
जीजेयू - फोटो : Bureau

 जीजेयू में हुए कर्मचारी संघ के चुनावों का परिणाम मंगलवार को भी घोषित नहीं हो पाया। कैंसल हुए 7 वोटों को लेकर पूूरे दिन दोनों पक्षों के बीच सहमति बनवाने की कोशिश हुईं, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। अब फैसला बुधवार सुबह साढे़ 10 बजे होगा।

विज्ञापन

जीजेयू में सोमवार को कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव हुए थे। ये चुनाव छह पदों के लिए हुए थे। चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम साढे़ 3 बजे तक चली थी। इसके बाद मतगणना शुरू हुई थी। मतगणना के आधार पर जीत हार का फैसला लगभग हो गया था। लेकिन प्रधान पद के लिए हुई मतगणना के दौरान रद्द हुए 7 वोटों को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मतपेटियां सील कर दी गई थी। फैसला मंगलवार को आना था। लेकिन मंगलवार को कोई सहमति नहीं बन पाई। अब बुधवार को फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए विवाद
चुनाव परिणाम में छह में से पांच सदस्यों के चुनाव परिणाम को लेकर कोई विवाद नहीं है। लेकिन प्रधान पद के लिए डाले गए 7 मतों पर विवाद बना हुआ है। मलिक गुट का कहना है कि इन सात वोटों को कैंसल किया जाए। वहीं देशराज गुट का कहना है कि ये सात वोट उनके पक्ष के हैं। इनको कैंसल नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये थे मैदान में
कर्मचारी संघ इन चुनावों में मलिक गुट के चरणदास अठवाल और देशराज गुट के स्वयं देशराज चुनाव मैदान में थे। उप प्रधान पद के लिए रामधारी फौजी और विकास कुमार, महासचिव पद के लिए महेंद्र शर्मा और सुनील शर्मा, सचिव पद के लिए कौशल्या और रूबी, सह सचिव पद के लिए आनंद और राजेश कोचर, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश किराड़ और कर्मबीर यादव मैदान में थे।

चुनाव अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन
पूरे दिन चली बातचीत के बाद जब कोई सहमति नहीं बनी तो कर्मचारी प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों ने चुनाव अधिकारी के खिलाफ नारे लगाते हुए जानबूझकर चुनाव परिणाम में देरी का आरोप लगाया।



7 वोटों पर चल रहे विवाद को लेकर आज दोनों पक्षों के साथ विचार विमर्श किया था। लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। इसलिए मंगलवार को रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह साढे़ 10 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
- सुुरेंद्र सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार एवं कर्मचारी संघ चुनाव अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed