फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU clerk suspend in cheating case

दूसरी कर्मचारी से बहन का टेस्ट दिलवाना चाहता था गुजवि का क्लर्क, किया निलंबित

Fri, 26 Feb 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
GJU clerk suspend in cheating case
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एक महिला कर्मचारी से जबरदस्ती टाइपिंग टेस्ट करवाने की कोशिश करने वाले आरोपी क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारी अपनी बहन की परीक्षा दिलवाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

आरंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज में क्लर्क की भूमिका को देखते हुए उसे निलंबित किया गया है। हालांकि अभी मामले की पूरी जांच होगी और यह भी देखा जाएगा कि इस मामले में कोई और व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि मौखिक शिकायत के आधार पर पहले ही दिन आरोपी कर्मचारी का ट्रांसफर कर दिया गया था। अब सीसीटीवी में उसकी भूमिका स्पष्ट हो गई है, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले में जो कोई भी शामिल होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यह था मामला
विश्वविद्यालय में एक कर्मचारी ने अपनी बहन का क्लर्क का टाइपिंग टेस्ट दिलवाने के लिए एक महिला कर्मचारी पर दबाव बनाया था। अनुबंधित महिला कर्मचारी को धमकी दी गई थी कि अगर उसने टाइपिंग टेस्ट नहीं दिया तो उसकी नौकरी जा सकती है। हालांकि परीक्षा केंद्र पर जाने के बाद लैब में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की निगरानी के चलते परीक्षा नहीं दी जा सकी। घटना के बाद महिला कर्मचारी ने आरोपी क्लर्क संदीप गर्ग और एक शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी जांच कर रही है
मैंने सीसीटीवी फुटेज देखी थी, जिसमें क्लर्क की भूमिका स्पष्ट थी। पहले उसका ट्रांसफर किया गया था, लेकिन अब क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। कमेटी अपनी जांच कर रही है।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed