Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
GJU Champion in Circle Kabaddi at all India Inter University Championships
{"_id":"62bf2af25986f5233634c388","slug":"gju-champion-in-circle-kabaddi-at-all-india-inter-university-championships-hisar-news-hsr635622379","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सर्कल कबड्डी में जीजेयू चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सर्कल कबड्डी में जीजेयू चैंपियन
जीजेयू में पहुंची टीम कुलपति प्रो.बीआर कांबोज को ट्राफी भेंट करते हुए
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) की टीम ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अटल बिहारी विश्वविद्यालय में 17 से 19 जून को हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सर्कल कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल किया। टीम के विश्वविद्यालय पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों व कोच को कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने कहा कि इन गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व का विकास होता है। खेल निदेशक डॉ. एसबी लुथरा ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में जीजेयू की टीम से अंकित को बेस्ट कैचर व कर्मजीत को बेस्ट रेडर चुना गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति के ओएसडी डॉ. हरदेव सैनी, कुलपति के सचिव मुकेश कुमार, सहायक खेल निदेशक मृनालिनी नेहरा व मनोज सिवाच, कोच सुशील कुमार बनभौरी, खिलाड़ी मोहित, सुधीर, अंकित, सुनील, अतुल, मोहित कुमार, नीरज, कर्मजीत, कपिल, रवि, साहिल कुमार, सुनील कुमार, राकेश व टीम के कैप्टन साहिल मोर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।