फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU: After three years from November 29, the youth will make a splash

जीजेयू : तीन साल बाद 29 नवंबर से यूथ मचाएंगे धमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
GJU: After three years from November 29, the youth will make a splash
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) ने चार दिवसीय यूथ फेस्टिवल की तिथि निर्धारित कर दी है। जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में 29-30 नवंबर और 1 व 2 दिसंबर को यूथ फेस्टिवल में युवा धमाल मचाएंगे। इस बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संबंधित कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण तीन वर्ष से हिसार में यूथ फेस्टिवल का आयोजन नहीं हो सका था।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2019 में जीजेयू में यूथ फेस्टिवल हुआ था। वर्ष 2021 में एमडीयू रोहतक, गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने यूथ फेस्टिवल का आयोजन करवाया था लेकिन जीजेयू ने यूथ फेस्टिवल नहीं करवाया था, इस पर युवाओं ने प्रदर्शन तक किया था।
विज्ञापन

हरियाणवी सांग की होगी सबसे लंबी प्रस्तुति
यूथ फेस्टिवल में इंडिविजुवल इवेंट्स में 10 अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रथम व 8 अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को द्वितीय स्थान पर रखा जाएगा। ग्रुप इवेंट्स में 20 अंक प्राप्त करने वाली टीम को प्रथम, 15 अंक प्राप्त करने वाली टीम को द्वितीय पुरस्कार मिलेगा। थियेटर कार्यक्रमों में हरियाणवी सांग की सबसे लंबी प्रस्तुति होगी। सांग का समय 75 से 90 मिनट तय किया गया है। फाइन आर्ट के सभी इवेंट 2 घंटा 30 मिनट के होंगे। एक कॉलेज एक कार्यक्रम को सिर्फ एक बार ही प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी कार्यक्रर्मों की टाइमिंग
संगीत के कार्यक्रम
- क्लासिकल वॉकल सोल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट्स सोलो, ग्रुप सोंग इंडियन, ग्रुप सोंग वेस्टर्न, हरियाणवी ऑर्केस्टरा का समय 8 से 10 मिनट का होगा।
- लाइट वॉकल इंडियन, फॉक इंस्ट्रूमेंट हरियाणवी सोलो, फॉक सोंग हरियाणवी सोलो, फॉक सोंग जनरल सोलो का समय 3 से 5 मिनट का होगा।
- वेस्टर्न वॉकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोला का समय 4 से 6 मिनट, कव्वाली का समय 12 से 15 मिनट और ग्रुप सोंग हरियाणवी की टाइमिंग 5 से 7 मिनट होगी।
डांस के कार्यक्रम
क्लासिकल डांस : 12 से 15 मिनट
ग्रुप डांस हरियाणवी : 8 से 10 मिनट
कॉरियोग्राफी : 8 से 10 मिनट
फॉक डांस हरियाणवी मेल सोलो : 4 से 6 मिनट
फॉक डांस हरियाणवी फीमेल सोलो : 4 से मिनट
थियेटर कार्यक्रम
वन एक्ट प्ले : 25 से 30 मिनट
हरियाणवी स्किट : 8 से 10 मिनट
हिंदी स्किट (न्यू ईवेंट) : 8 से 10 मिनट
हरियाणवी सांग : 75 से 90 मिनट
रिच्वल : 10 से 12 मिनट
माइम व मिमिक्री : 4 से 5 मिनट
संस्कृत प्ले : 25 से 30 मिनट
फाइन आर्ट के कार्यक्रम
स्पॉट ऑन द पेंटिंग, पोस्टर मेंकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली, स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन महेंदी प्रतियोगिता (न्यू आइटम) सभी ढाई घंटे के होंगे।
लिटरेरी ईवेंट
कविता पाठ हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, हरियाणवी, पंजाबी के अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद व इलोक्यूशन सभी 4 से 6 मिनट के होंगे।
यूथ फेस्टिवल की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी
जिले के कॉलेजों के विद्यार्थी अभी से ही यूथ फेस्टिवल की तैयारियों में जुट गए हैं। हिसार जोन में गवर्नमेंट कॉलेज, जाट कॉलेज, जीजेयू यूटीडी, एफसी कॉलेज हिसार, एसडी कॉलेज हांसी, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हांसी की टीमों का दबदबा रहता है।

कुलपति के आदेशानुसार यूथ फेस्टिवल की तिथि निर्धारित कर दी है। 29-30 दिसंबर 1-2 दिसंबर को लगातार चार दिन यूथ फेस्टिवल होगा। कॉलेजों में भी पत्र भेज दिया है।
डॉ. अजीत ताखर, निदेशक, युवा कल्याण निदेशालय जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed