फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls will go on a gradual hunger strike from today, and will surround the MLA's residence from the 24th.

Hisar News: आज से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगी छात्राएं, 24 से विधायक के आवास का घेराव

Sat, 21 Feb 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 21 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Girls will go on a gradual hunger strike from today, and will surround the MLA's residence from the 24th.
हांसी। माइग्रेशन के लिए आवाज उठा रहीं कागसर के निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं छात्राएं शनिवार से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगी । प्रतिदिन पांच छात्राएं सुबह 8 से शाम 5 बजे तक अन्न का त्याग कर अपना विरोध जताएंगी। 23 फरवरी तक माइग्रेशन लेटर में नहीं मिला तो 24 फरवरी से विधायक के आवास के दोनों गेटों पर घेराव किया जाएगा। विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर धरने के आठवें दिन शुक्रवार को यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

माइग्रेशन लेटर न मिलने से गुस्साई छात्राओं और किसान संगठनों ने शुक्रवार को एक संयुक्त बैठक की। बैठक में छात्राओं सहित किसान नेता सुरेश कौथ, धर्मपाल बड़ाला, दशरथ मलिक, कृष्ण माजरा आदि शामिल हुए। इस दौरा निर्णय लिया है कि केवल धरने से बात नहीं बन रही इसलिए अब वे भूख हड़ताल का सहारा लेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान तीन कमेटियां बनाई गईं। एक में दशरथ मलिक व जोगेंद्र माइयड़, दूसरी में कैलाश मलिक व सोमवीर पंघाल और तीसरी में धर्मपाल बड़ाला व कृष्ण मलिक को शामिल किया गया। यह कमेटी विधायक के आवास के घेराव को सफल बनाने के लिए काम करेंगी। छात्राओं का कहना है कि अगले महीने परीक्षाएं हैं लेकिन उन्हें सड़कों पर सोने को मजबूर किया जा रहा है। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आठ दिन से चल रहे इस धरने पर सुरक्षा के तौर पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। विधायक विनोद भयाना बजट सत्र के चलते फिलहाल चंडीगढ़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed