फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls will be safe with the teachings of teachers

Hisar News: शिक्षिकाओं की की सीख से सुरक्षित होंगी छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Girls will be safe with the teachings of teachers

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में हिसार जिले के सरकारी स्कूलों की शिक्षिकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ है, जो 9 जनवरी 2025 तक चलेगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षिकाओं को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक कर उन्हें छात्राओं तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण के दौरान महिला शिक्षकों को महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, मोटिवेशनल स्किल और स्ट्रेस मैनेजमेंट, समाज में महिलाओं की बहुआयामी भूमिका और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर जानकारी दी जा रही है, ताकि वे स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुनीता ने बताया कि हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में समय-समय पर इस प्रकार की ट्रेनिंग आयोजित की जाती हैं, ताकि महिलाएं जागरूक बनें और अपने आसपास की महिलाओं व छात्राओं को भी जागरूक कर सकें। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर कानून बनाए गए हैं और उनमें संशोधन भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दहेज निषेध अधिनियम-1961, घरेलू हिंसा अधिनियम, पोक्सो कानून सहित अन्य महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी। इसके साथ ही जीरो एफआईआर और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 के बारे में भी बताया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं और छात्राएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के अस्पताल की डॉक्टर मिनाक्षी ने महिला शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

20 महिला शिक्षिकाओं ने लिया प्रशिक्षण
अधिकारियों के अनुसार बुधवार को 20 महिला शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को इस योग्य बनाना है कि वे छात्राओं की समस्याओं को समझकर अपने स्तर पर समाधान कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर उचित मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed