फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls students did four day educational tour in Haridwar and Rishikesh

Hisar News: छात्राओं ने हरिद्वार व ऋषिकेश में किया चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girls students did four day educational tour in Haridwar and Rishikesh
 महाविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण करके लौटी योगा की छात्राएं। 
हांसी। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में योग विभाग के विद्यार्थियों ने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें उन्होंने ऋषिकेश व हरिद्वार के अनेक पर्यटन स्थलों के विषय में जानकारी प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों ने ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव दर्शन, परमार्थ निकेतन योगशाला, रामझूला, जानकी सेतु आदि धार्मिक स्थलों का दर्शन किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ऋषिकेश के प्रसिद्ध योग प्रशिक्षण संस्थान व्यास योग केंद्र में योग प्रशिक्षक पिन्टू दास के निर्देशन में अनेक योग क्रियाओं के योग के अकादमिक पहलू के बारे में जाना। विद्यार्थियों ने ऋषिकेश के प्रसिद्ध संस्थान कणाद अकादमी के संस्थापक डॉ. हरीश के निर्देशन में योग व अध्यात्म के विषय में जानकारी हासिल की। इसके साथ-साथ गंगा स्नान व त्रिवेणी घाट आरती में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक उन्नति की व महर्षि महेश योगी द्वारा स्थापित बीटल्स आश्रम भ्रमण में ध्यान किया। दो दिवसीय हरिद्वार यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता मंदिर, मनसा देवी, शांतिकुंज गायत्री तीर्थ दर्शन किए। विद्यार्थियों ने हिमालय ध्यान केंद्र में ध्यान व प्रतिदिन होने वाले यज्ञ में शामिल होकर ज्ञानार्जन किया। इस भ्रमण के दौरान एमए फाइनल वर्ष की छात्राएं रेनू, नेहा, सुशीला, रिंकी व मेनका और एमए प्रथम वर्ष से राखी, सोनी, पूनम, आशु, प्रीति, वर्षा, दिशा, मोनी व अंजू शामिल रहे। इनके साथ योगाचार्य ज्योति दलाल व योगाचार्य मीनू रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed